मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

अलीगढ़ में आज भाजपा की बड़ी जनसभा, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री करेंगे संबोधित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अलीगढ़ में आज भाजपा की बड़ी जनसभा, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री करेंगे संबोधित

नई

दिल्ली,। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता और

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के रण में पार्टी

उम्मीदवारों के समर्थन में जमकर प्रचार कर रहे हैं। वो आज उत्तर प्रदेश के

अलीगढ़ में भाजपा की विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने

अपने शीर्ष प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आज के चुनाव दौरे का

संक्षिप्त विवरण एक्स हैंडल पर साझा किया है।

भाजपा के एक्स

हैंडल के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दोपहर दो बजे अलीगढ़ में

पार्टी की जनसभा को संबोधित करेंगे। चुनाव विश्लेषकों का कहना है कि

प्रधानमंत्री इस बार लोकसभा चुनाव में 400 पार के अपने संकल्प पूर्ति के

लिए तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

लखनऊ ब्यूरो के अनुसार,

प्रधानमंत्री मोदी की यह जनसभा नुमाइश मैदान होगी। प्रधानमंत्री की जनसभा

को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलीगढ़ में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया

गया । भारी वाहनों के शहर के अंदर प्रवेश पर अस्थाई प्रतिबंध लगाया गया है।

इस जनसभा को प्रधानमंत्री के अलावा मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी संबोधित करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें