मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

जमुई के बाद अब 7 अप्रैल को नवादा में हुंकार भरेंगे पीएम मोदी -9 अप्रैल को औरंगाबाद में अमित शाह भी बदलेंगे माहौल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जमुई के बाद अब 7 अप्रैल को नवादा में हुंकार भरेंगे पीएम मोदी  -9 अप्रैल को औरंगाबाद में अमित शाह भी  बदलेंगे माहौल

जमुई के बाद अब 7 अप्रैल को नवादा में हुंकार भरेंगे पीएम मोदी

-9 अप्रैल को औरंगाबाद में अमित शाह भी बदलेंगे माहौल

पटना।लोकसभा चुनाव आने में अब कुछ ही समय बचा है। देश भर में 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। वहीं इस चरण के चुनाव से पहले मतदातों को लुभाने के लिए बिहार में बीजेपी दनादन रैलियां कर रही है। पीएम मोदी ने जमुई से चुनावी हुंकार भर दिया है। वहीं 72 घंटे के अंदर पीएम दूसरी बार बिहार दौरे पर आ रहे हैं। पीएम अब नवादा में चुनावी हुंकार भरेंगे। पीएम 7 अप्रैल को नवादा आएंगे। वहीं, जानकारी के अनुसार 9 अप्रैल को गृह मंत्री अमित शाह औरंगाबाद में हुंकार भरेंगे। दरअसल, गृहमंत्री अमित शाह 9 अप्रैल को औरंगाबाद में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। अमित शाह पहले वे पटना आएंगे, फिर यहां से चुनावी सभा के लिए वे औरंगाबाद जाएंगे। इसकी जानकारी देते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि औरंगाबाद में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद वे फिर पटना लौटेंगे। पटना में बिहार भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ चुनावी रणनीति पर महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। बीजेपी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 16 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भागलपुर या गया में चुनावी सभा को संबोधित कर सकते हैं। हालांकि फिलहाल बिहार बीजेपी को प्रधानमंत्री की 16 अप्रैल की तिथि तय कर नहीं मिली है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड़्डा, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ और मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव भी बिहार में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे और जल्द ही इन नेताओं के कार्यक्रम तय किए जायेंगे।उधर, हम संरक्षक और गया प्रत्याशी जीतनराम मांझी की माने तो 15 अप्रैल को पीएम मोदी गया के गांधी मैदान में भी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि गया लोस सीट के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी अलग-अलग सभा को संबोधित करेंगे। छह अप्रैल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गया के बाराचट्टी या बेलागंज में रोड शो भी करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें