मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी ने दोहा में अपने समकक्ष से की मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री मोदी ने दोहा में अपने समकक्ष से की मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी ने दोहा में अपने समकक्ष से की मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दोहा में कतर के प्रधानमंत्री और विदेशमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय के अनुसार दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, ऊर्जा, वित्त और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने पश्चिम एशिया में हाल के क्षेत्रीय विकास पर भी चर्चा की। साथ ही शांति और स्थिरता बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया।

इसके बाद, प्रधानमंत्री ने कतर के प्रधानमंत्री द्वारा उनके सम्मान में आयोजित रात्रिभोज में भाग लिया। प्रधानमंत्री कल कतर की आधिकारिक यात्रा पर दोहा पहुंचे। यह प्रधानमंत्री की कतर की दूसरी यात्रा है। उन्होंने पहली बार जून, 2016 में कतर का दौरा किया था। प्रधानमंत्री का हवाई अड्डे पर विदेश राज्यमंत्री सोल्तान बिन साद अल-मुरैखी ने स्वागत किया। आज प्रधानमंत्री कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से मुलाकात करेंगे और द्विपक्षीय के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें