मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी ने मणिपुर की दो महिलाओं के प्रयासों को सराहा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री मोदी ने मणिपुर की दो महिलाओं के प्रयासों को सराहा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर “स्थानीय कौशल, बड़ा प्रभाव” और “मणिपुर से पुष्पोत्पादन मॉडल” के संदेश के साथ मणिपुर की दो महिलाओं के प्रेरणादायक प्रयासों को साझा किया है।रविवार को प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 129वीं कड़ी के अंश साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह मंच ऐसे लोगों को देश के सामने लाने का माध्यम है, जो अपने परिश्रम से पारंपरिक कौशल को आगे बढ़ा रहे हैं और स्थानीय समुदायों को सशक्त बना रहे हैं। प्रधानमंत्री ने “स्थानीय कौशल, बड़ा प्रभाव” के तहत मणिपुर के चुराचांदपुर की मार्गरेट रामथारसीम के कार्यों की सराहना की।उन्होंने कहा कि मार्गरेट ने मणिपुर के पारंपरिक उत्पादों, हस्तकलाओं तथा बांस और लकड़ी से बनी वस्तुओं को एक व्यापक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाया। एक हस्तकला कलाकार के रूप में शुरुआत कर वह आज कई लोगों की आजीविका का माध्यम बन चुकी हैं। उनकी यूनिट में 50 से अधिक कलाकार कार्यरत हैं और उनके उत्पाद दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में अपनी पहचान बना चुके हैं।प्रधानमंत्री ने “मणिपुर से पुष्पोत्पादन मॉडल” के रूप में सेनापति जिले की चोखोने क्रिचेना के प्रयासों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि पारंपरिक खेती से जुड़े परिवार से आने वाली क्रिचेना ने फूलों की खेती को अपने जुनून में बदला और इसे एक सफल मॉडल के रूप में विकसित किया। आज वह फूलों की खेती के माध्यम से विभिन्न बाजारों से जुड़ रही हैं और अपने क्षेत्र की स्थानीय समुदायों को सशक्त बना रही हैं।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये दोनों उदाहरण इस बात के प्रतीक हैं कि पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ाने से आर्थिक प्रगति के नए अवसर पैदा होते हैं। उन्होंने देशवासियों से आग्रह किया कि यदि उनके आसपास भी ऐसी प्रेरणादायक कहानियां हों, तो उन्हें साझा करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें