मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:04 · नई दिल्ली संस्करण

228 करोड़ बैंक धोखाधड़ी केस में जय अनमोल अंबानी से दूसरे दिन भी पूछताछ

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
228 करोड़ बैंक धोखाधड़ी केस में जय अनमोल अंबानी से दूसरे दिन भी पूछताछ

नई दिल्ली। देश की प्रमुख जांच एजेंसी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 228 करोड़ रुपए के बैंक धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से शनिवार को दूसरे दिन फिर से पूछताछ की।

सूत्रों के अनुसार, इस मामले में उनसे सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक, यानी करीब छह घंटे तक पूछताछ की गई।

यह पूछताछ रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (आरएचएफएल) से जुड़े 228 करोड़ रुपए के कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में की गई है। इस मामले में कंपनी के पूर्व सीईओ और पूर्व पूर्णकालिक निदेशक रवींद्र सुधालकर सहित कई अन्य लोगों के नाम भी शामिल हैं। मामले में जय अनमोल अंबानी भी आरोपियों में शामिल हैं।

हालांकि इस संबंध में कंपनी की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

सीबीआई ने बीते दिन शुक्रवार को भी अनिल अंबानी के बेटे से पूछताछ की थी।

जांच एजेंसी के अनुसार, जय अनमोल अंबानी से दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय में पूछताछ की गई। अधिकारियों ने बताया कि उनसे मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से सवाल-जवाब किए गए और आगे की जांच के लिए उन्हें शनिवार को भी उपस्थित रहने को कहा गया था।

सीबीआई ने इससे पहले 9 दिसंबर 2025 को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मुंबई में जय अनमोल अंबानी के आवास पर भी तलाशी अभियान चलाया था। यह कार्रवाई यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (पूर्व में आंध्रा बैंक) की शिकायत के आधार पर की गई थी। बैंक ने आरोप लगाया था कि कंपनी ने बैंक से लिया गया कर्ज वापस नहीं चुकाया, जिसके कारण वर्ष 2019 में यह खाता गैर-निष्पादित संपत्ति (एनपीए) में बदल गया।

वहीं, 6 दिसंबर 2025 को सीबीआई ने इस बैंक धोखाधड़ी मामले में केस दर्ज किया। इस मामले में रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड, जय अनमोल अंबानी, रविंद्र सुधालकर सहित कुछ अज्ञात व्यक्तियों और अज्ञात सरकारी अधिकारियों को भी आरोपी बनाया गया है।

जांच एजेंसी ने आरोप लगाया है कि आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और आपराधिक कदाचार के जरिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को करीब 228.06 करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचाया गया।

जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड ने कुल मिलाकर 18 बैंकों, वित्तीय संस्थानों, एनबीएफसी और कॉर्पोरेट संस्थाओं से करीब 5,572.35 करोड़ रुपए का लोन लिया था, जिसमें यूनियन बैंक ऑफ इंडिया भी शामिल है। आरोप है कि कंपनी ने इन संस्थानों को गुमराह कर लोन लिया और बाद में भुगतान नहीं किया।

इस पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है।

सीबीआई ने इस मामले में मुंबई स्थित विशेष सीबीआई अदालत से तलाशी वारंट प्राप्त करने के बाद 9 दिसंबर 2025 को मुंबई में रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड के दो आधिकारिक परिसरों, जय अनमोल अंबानी के आवास और कंपनी के तत्कालीन निदेशक रविंद्र सुधालकर के आवास पर छापेमारी की थी। इस दौरान जांच एजेंसी को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले थे, जिन्हें जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें