मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी आज पीएम-जनमन के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री मोदी आज पीएम-जनमन के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे

नई

दिल्ली, 15 जनवरी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दोपहर 12 बजे

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा

अभियान (पीएम-जनमन) के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना - ग्रामीण

(पीएमएवाई-जी) के एक लाख लाभार्थियों को पहली किस्त जारी करेंगे।

प्रधानमंत्री इस अवसर पर पीएम-जनमन के लाभार्थियों से बातचीत भी करेंगे।

पीआईबी ने विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

पीआईबी की

विज्ञप्ति के अनुसार, पीएम-जनमन का आरंभ पिछले साल 15 नवंबर को जनजातीय

गौरव दिवस पर अंतिम छोर पर मौजूद अंतिम व्यक्ति को सशक्त बनाने के अंत्योदय

के विजन की दिशा में प्रधानमंत्री के प्रयासों के अनुरूप विशेष रूप से

कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के सामाजिक-आर्थिक कल्याण के लिए किया गया

था।

पीआईबी के अनुसार, लगभग 24,000 करोड़ रुपये के बजट के

साथ पीएम-जनमन, नौ मंत्रालयों के माध्यम से 11 महत्वपूर्ण हस्तक्षेपों पर

केंद्रित है। इसका उद्देश्य पीवीटीजी परिवारों और बस्तियों को सुरक्षित

आवास, स्वच्छ पेयजल और स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाओं से संतृप्त करके

शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, बिजली, सड़क और दूरसंचार कनेक्टिविटी और

स्थायी आजीविका के अवसरों तक बेहतर पहुंच स्थापित करना है। साथ ही पीवीटीजी

की सामाजिक-आर्थिक स्थितियों में सुधार लाना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें