मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी आज शाम श्रीनगर में राज्य के युवाओं को देंगे बड़ा संदेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री मोदी आज शाम श्रीनगर में राज्य के युवाओं को देंगे बड़ा संदेश

नई

दिल्ली, । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जम्मू-कश्मीर के दो

दिवसीय दौरे पर आज रवाना होंगे। वो आज शाम छह बजे श्रीनगर में राज्य के

युवाओं को बड़ा संदेश देंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री

नरेन्द्र मोदी के आज के कार्यक्रम को एक्स हैंडल पर साझा किया है। भारत

सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने उनके दो दिवसीय कार्यक्रम का

विस्तृत ब्योरा उपलब्ध कराया है।

पत्र सूचना कार्यालय में उपलब्ध

विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी आज शाम लगभग छह बजे श्रीनगर के

शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर (एसकेआईसीसी) में 'एम्पॉवरिंग

यूथ, ट्रान्सफार्मिंग जे एंड के' (युवाओं को सशक्त बनाना, जम्मू-कश्मीर में

बदलाव लाना) विषयक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। प्रधानमंत्री

जम्मू-कश्मीर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।

वे कृषि और सम्बद्ध क्षेत्रों में प्रतिस्पर्धात्मकता सुधार परियोजना

(जेकेसीआईपी) का भी शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी अगले दिन शुक्रवार

सुबह लगभग 6ः30 बजे श्रीनगर के एसकेआईसीसी में 10वें अंतरराष्ट्रीय योग

दिवस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर उपस्थित लोगों

को संबोधित भी करेंगे और उसके बाद सीवाईपी योग सत्र में भाग लेंगे।

विज्ञप्ति

के अनुसार, 'युवाओं को सशक्त बनाना, जम्मू-कश्मीर में बदलाव लाना'

कार्यक्रम इस क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण क्षण होगा। प्रधानमंत्री मोदी

स्टालों का निरीक्षण कर उपलब्धि हासिल करने वाले जम्मू-कश्मीर के युवाओं से

बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री 1,500 करोड़ रुपये से अधिक की 84 प्रमुख

विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसके अतिरिक्त

प्रधानमंत्री चेनानी-पटनीटॉप-नाशरी खंड के सुधार, औद्योगिक संपदाओं के

विकास और छह सरकारी डिग्री कॉलेजों के निर्माण जैसी परियोजनाओं की आधारशिला

रखेंगे।

प्रधानमंत्री 1,800 करोड़ रुपये की लागत वाली कृषि

और सम्बद्ध क्षेत्रों में प्रतिस्पर्धात्मकता सुधार (जेकेसीआईपी) परियोजना

का भी शुभारंभ करेंगे। यह परियोजना जम्मू-कश्मीर के 20 जिलों के 90

ब्लॉकों में क्रियान्वित की जाएगी। यह 15 लाख लाभार्थियों को कवर करेगी। इस

परियोजना की पहुंच तीन लाख परिवारों तक होगी। प्रधानमंत्री मोदी सरकारी

सेवा में नियुक्त दो हजार से अधिक व्यक्तियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित

करेंगे।

प्रधानमंत्री 21 जून को 10वें अंतरराष्ट्रीय योग

दिवस के अवसर पर श्रीनगर के एसकेआईसीसी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह

का नेतृत्व करेंगे। इस वर्ष का आयोजन युवा मन और तन पर योग के गहरे प्रभाव

को रेखांकित करता है। इस समारोह का उद्देश्य योगाभ्यास में हजारों लोगों को

एकजुट करना, वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य और सेहत को बढ़ावा देना है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ने 2015 से योग के महत्व को रेखांकित कर रहे

हैं। वह कर्तव्य पथ दिल्ली, चंडीगढ़, देहरादून, रांची, लखनऊ, मैसूर सहित

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय जैसे विभिन्न प्रतिष्ठित स्थानों

पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व कर चुके हैं।

इस

वर्ष की थीम योग फॉर सेल्फ ऐंड सोसाइटी है। इसके माध्यम से व्यक्तिगत और

सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने को रेखांकित किया जाता है। यह कार्यक्रम

मैदानी स्तर पर लोगों की भागीदारी और ग्रामीण क्षेत्रों में योग के प्रसार

को प्रोत्साहित करेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें