पीएम मोदी 28 मई को दुमका में और जेपी नड्डा 29 को संथाल के तीन लोकसभा क्षेत्र में करेंगे जनसभा

पीएम मोदी 28 मई को दुमका में और जेपी नड्डा 29 को संथाल के तीन लोकसभा क्षेत्र में करेंगे जनसभा
रांची: झारखंड कि सियासत अब संथाल में शिप्ट हो गई है। भाजपा और झामुमो-कांग्रेस के नेताओं ने अपनी सारी ताकत संथाल की तीन लोकसभा सीटों में झोंक दी है। जहां अंतिम चरण में 01 जून को मतदान होना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को उप-राजधानी दुमका में चुनावी सभा कर राजमहल, दुमका और गोड्डा के भाजपा उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे। वहीं, 29 मई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की राजमहल, दुमका और गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में अलग अलग तीन जनसभाएं होंगी। इधर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, झारखंड से भाजपा के राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा सहित दर्जनों नेता संथाल में जमें हुए हैं ।





