मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

दरभंगा में कल पीएम नरेंद्र मोदी की बिहार में 5वीं चुनावी सभा -अमित शाह 6 मई को उजियारपुर में करेंगे रैली

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दरभंगा में कल पीएम नरेंद्र मोदी की बिहार में 5वीं चुनावी सभा  -अमित शाह 6 मई को उजियारपुर में करेंगे रैली

दरभंगा में कल पीएम नरेंद्र मोदी की बिहार में 5वीं चुनावी सभा

-अमित शाह 6 मई को उजियारपुर में करेंगे रैली

पटना ।लोकसभा चुनाव को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी कल अपने चुनावी दौरे के तहत दरभंगा में रहेंगे। बीते एक महीने में पीएम का ये 5 वां दौरा होने वाला है। वे दरभंगा के राज मैदान पर एनडीए से भाजपा उम्मीदवार गोपाल जी ठाकुर के समर्थन में आयोजित जनसभा में एनडीए के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी छह मई को बिहार के दौरे पर रहेंगे उजियारपुर में उनकी रैली प्रस्तावित है।

-पीएम नरेंद्र मोदी का पांचवी बार बिहार दौरा

दरभंगा में पीएम की जनसभा को लेकर स्थानीय नेताओं ने सभी तैयारी पूरी कर ली है। बता दें कि लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह पांचवां बिहार दौरा है। इससे पहले वे जमुई, नवादा, गया-पूर्णिया और अररिया – मुंगेर में आयोजित चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर चुके हैं।

-दरभंगा में इनके बीच मुकाबला

दरभंगा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे एनडीए और इंडी गठबंधन के उम्मीदवार दिन-रात एक किए हुए हैं। वर्तमान सांसद गोपाल जी ठाकुर जहां दूसरी बार सांसद बनने की कोशिश में हैं, वहीं दरभंगा ग्रामीण से राजद विधायक ललित यादव पहली बार सांसद बनने की कोशिश में हैं।

-6 मई को उजियारपुर में अमित शाह की सभा

वहीं गृह मंत्री अमित शाह 6 मई को उजियारपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां वो भाजपा उम्मीदवार व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के पक्ष में वोट मांगेंगे। नित्यानंद राय लगातार तीसरी बार बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं उनके सामने राजद के आलोक मेहता मैदान में हैं. अमित शाह का बिहार में यह चौथा चुनावी दौरा है। इससे पहले वो औरंगाबाद – गया, कटिहार – बेगूसराय और मधुबनी में जनसभा को संबोधित कर चुके हैं।

-एनडीए के कई उम्मीदवार को करेंगे नामांकन

इधर, एनडीए के कई उम्मीदवार शनिवार को ही नामांकन दाखिल करेंगे। जिसमें गोपालगंज से प्रत्याशी डॉ. आलोक कुमार सुमन, सीवान से विजय लक्ष्मी कुशवाहा और महाराजगंज से प्रत्याशी जनार्दन सिंह सिग्रीवाल का नाम शामिल है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें