मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:33 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी 26 को बिहार के अररिया में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित, तैयारियां शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री मोदी 26 को बिहार के अररिया में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित, तैयारियां शुरू

प्रधानमंत्री मोदी 26 को बिहार के अररिया में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित, तैयारियां शुरू

अररिया (बिहार) । राज्य के अररिया में तीसरे चरण में सात मई को चुनाव होना है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांचवीं बार बिहार आ रहे हैं। वे 26 अप्रैल को फारबिसगंज के हवाई अड्डा के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। फारबिसगंज के अर्द्ध निर्मित हवाई पट्टी क्षेत्र में होने वाले चुनावी सभा की तैयारी शुरू कर दी गई है।

मंच और पूरे फील्ड का शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केशरी, महिला सेल की जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल, बिमल सिंह और रोहित यादव आदि के साथ हवाई फील्ड का जायजा लिया।

भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने कहा कि प्रधानमंत्री पांचवीं बार फारबिसगंज में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की सभा को लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह है। फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केशरी ने कहा कि फारबिसगंज की धरती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सबसे ज्यादा बार पदार्पण है। उन्होंने दावा किया कि पिछली बार चार लाख के करीब लोग प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनने के लिए आए थे और इस बार चार लाख से अधिक लोग चुनावी सभा में शामिल होंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें