मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:24 · नई दिल्ली संस्करण

पीएम मोदी ने गांधीनगर के महात्मा मंदिर में जर्मन चांसलर मर्ज के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पीएम मोदी ने गांधीनगर के महात्मा मंदिर में जर्मन चांसलर मर्ज के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की

गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने सोमवार को गांधीनगर के महात्मा मंदिर कन्वेंशन सेंटर में डेलीगेशन स्तर की बातचीत की, जिसमें भारत-जर्मनी के सहयोग को और बढ़ाने पर जोर दिया गया।

यह बैठक दोनों देशों के बीच 25 साल पुरानी रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा करने और विभिन्न क्षेत्रों में साझेदारी को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से हुई।

बैठक में दोनों नेताओं ने व्यापार और निवेश, तकनीक, शिक्षा, स्किल और मोबिलिटी में सहयोग पर चर्चा की। इसके अलावा रक्षा और सुरक्षा, विज्ञान, अनुसंधान, हरित विकास, और लोगों के बीच संबंधों जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत करने पर भी ध्यान दिया गया।

इससे पहले दिन में पीएम मोदी और चांसलर मर्ज साबरमती रिवरफ्रंट पर 'अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव' में पहुंचे थे। उनका स्वागत पारंपरिक गुजराती स्कार्फ और जश्न के माहौल में किया गया। राज्य के अलग-अलग हिस्सों से आए कलाकारों ने जर्मन लीडर का स्वागत पारंपरिक नृत्य और लोक संगीत के जरिए किया।

दोनों नेताओं ने पतंग उड़ाते हुए उत्सव का आनंद लिया।

प्रधानमंत्री मोदी को ‘भारत – वसुधैव कुटुम्बकम’ संदेश वाली विशेष पतंग उड़ाते देखा गया, जो दुनिया को एक परिवार मानने की भारत की सोच को दर्शाती है।

कई पतंगों पर तिरंगा, हिंदू देवी-देवता, और दोनों नेताओं के डिजाइन भी थे। पतंग उड़ाने के दौरान नदी किनारे भारी भीड़ जमा हुई और लोग भारतीय और जर्मन झंडे लहराते दिखे, जो दोनों देशों के गहरे रिश्तों और बढ़ती साझेदारी का प्रतीक था।

महोत्सव में हिस्सा लेने वाले कई अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों से पीएम मोदी व चांसलर मर्ज ने बातचीत की।

प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मन चांसलर को उत्तरायण के सांस्कृतिक महत्व और सजावट के बारे में जानकारी दी।

इसके अलावा, दोनों नेताओं ने साबरमती आश्रम का दौरा कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने गांधी के जीवन और विरासत को प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनी देखी और जर्मन चांसलर ने विजिटर्स बुक में अपने विचार भी लिखे।

पीएम मोदी और चांसलर मर्ज के बीच मुलाकात भारत-जर्मनी रिश्तों को मजबूत करने और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के प्रयास के तौर पर देखने को मिली।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें