मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

चार चरणों में ही भाजपा जीत चुकी है 270 सीटें, प्रधानमंत्री मोदी को मिल चुका है बहुमत : अमित शाह

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चार चरणों में ही भाजपा जीत चुकी है 270 सीटें, प्रधानमंत्री मोदी को मिल चुका है बहुमत : अमित शाह

चार चरणों में ही भाजपा जीत चुकी है 270 सीटें, प्रधानमंत्री मोदी को मिल चुका है बहुमत : अमित शाह

कोलकाता। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल में बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में चार चरणों का मतदान पूरा होते ही मोदी को बहुमत मिल चुका है।

अमित शाह ने कहा कि इन चार चरणों में 380 सीटों के लिए मतदान सम्पन्न हो चुका है। बंगाल में 18 सीटों पर मतदान हो चुका है। शाह ने दावा किया कि इन 380 में से 270 सीटें जीतकर प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है, आगे की लड़ाई 400 पार करने की है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा, "यहां पर (बंगाल में) कटमनी, घुसपैठ, बम धमाके और सिंडिकेट राज, ममता दीदी नहीं बंद कर सकती हैं, इसे सिर्फ मोदी जी ही बंद कर सकते हैं। चिटफंड घोटाले वाले, शिक्षक भर्ती घोटाले वाले, नगरपालिका भर्ती घोटाले वाले, राशन घोटाले वाले, गाय और कोयला तस्करी करने वाले व पैसे लेकर सवाल करने वालों को जेल जाने की तैयारी कर लेनी चाहिए। किसी को छोड़ा नहीं जाएगा।"

गृह मंत्री ने कहा, "ममता बनर्जी झूठ बोल रही हैं कि सीएए के तहत नागरिकता के लिए जो भी अर्जी करेगा, उसे तकलीफ होगी। मतुआ समाज के लोगों को मैं आश्वस्त करने आया हूं कि किसी को कोई तकलीफ नहीं होगी। नागरिकता भी मिलेगी और देश में सम्मान के साथ जी भी पाओगे। दुनिया की कोई ताकत मेरे शरणार्थी भाइयों को भारत का नागरिक बनने से रोक नहीं सकती, ये नरेन्द्र मोदी जी का वादा है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें