मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी आज देंगे देश को रेलवे की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री मोदी आज देंगे देश को रेलवे की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रेलवे की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री नए जम्मू रेलवे डिवीजन और तेलंगाना के चरलापल्ली न्यू टर्मिनल स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। साथ ही ईस्ट कोस्ट रेलवे के रायगढ़ रेलवे डिवीजन भवन की आधारशिला रखेंगे। यह जानकारी एक सरकारी विज्ञप्ति और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक्स हैंडल पर साझा की गई है। भाजपा के अनुसार, यह कार्यक्रम दोपहर 12ः30 बजे होगा।सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, पठानकोट-जम्मू-उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला, भोगपुर सिरवाल-पठानकोट, बटाला-पठानकोट और पठानकोट से जोगिंदर नगर सेक्शन को मिलाकर 742.1 किलोमीटर लंबे नए जम्मू रेलवे डिवीजन के निर्माण से जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्र को काफी लाभ होगा। स्थानीय लोगों की लंबे समय से लंबित आकांक्षा पूरी होगी और भारत के अन्य हिस्सों से कनेक्टिविटी में सुधार होगा। इससे रोजगार के अवसर पैदा होंगे। बुनियादी ढांचे का विकास होगा। पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। क्षेत्र में समग्र विकास को बढ़ावा मिलेगा।तेलंगाना के मेडचल-मलकजगिरी जिले में चारलापल्ली न्यू टर्मिनल स्टेशन को लगभग 413 करोड़ रुपये की लागत से दूसरे प्रवेश द्वार के प्रावधान के साथ एक नए कोचिंग टर्मिनल के रूप में विकसित किया गया है। यह पर्यावरण अनुकूल टर्मिनल है। यह सिकंदराबाद, हैदराबाद और काचेगुडा जैसे शहरों में मौजूदा कोचिंग टर्मिनल पर भीड़भाड़ को कम करेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूर्वी तटीय रेलवे के रायगढ़ रेलवे डिवीजन भवन की आधारशिला रखेंगे। इससे ओडिशा, आंध्र प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में कनेक्टिविटी में सुधार होगा और क्षेत्र में समग्र विकास को बढ़ावा मिलेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें