12 मार्च को पीएम मोदी रांची से वाराणसी वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

12 मार्च को पीएम मोदी रांची से वाराणसी वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी
रांची: रांची से वाराणसी के बीच तीसरी वंदे भारत ट्रेन शुरू होने जा रही है। 12 मार्च को रांची से वंदे भारत ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाएंगे। फिलहाल, रांची से दो वंदे भारत ट्रेनों का परिचालन पहले से ही हो रहा है। जिसमें एक वंदे भारत ट्रेन का परिचालन रांची से पटना के लिए किया जा रहा है, जबकि दूसरी वंदे भारत ट्रेन का परिचालन रांची से हावड़ा के लिए किया जा रहा है। इसके अलावा अब वाराणसी के लिए एक नई अतिरिक्त वंदे भारत की शुरुआत की जा रही है। यह ट्रेन सुबह 5:30 बजे वाराणसी से रांची पहुंचेगी और फिर दोपहर 1:30 बजे रांची से वाराणसी के लिए रवाना होगी। रांची से वाराणसी तक वंदे भारत ट्रेन शुरू होने के बाद यात्रियों का करीब 4 घंटे का समय बचेगा।





