मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

मार्कपुरम हादसे पर पीएम मोदी ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मार्कपुरम हादसे पर पीएम मोदी ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

नई दिल्ली/अमरावती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना पर शोक जताया है। उन्होंने दुर्घटना के बाद पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की भी घोषणा की है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने यह जानकारी दी।

पीएमओ के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में हुई दुर्घटना अत्यंत दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि घायल व्यक्ति शीघ्र से शीघ्र स्वस्थ हों।

उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।

इससे पहले, मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने राज्य के मार्कपुरम में हुई सड़क दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने इस घटना पर अपनी गहरी पीड़ा व्यक्त की, जिसमें एक ट्रक से टक्कर के बाद एक निजी बस में सवार कई यात्री जिंदा जल गए।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी दी कि सीएम नायडू ने दुर्घटना का विवरण जानने के लिए अधिकारियों से बात की।

अधिकारियों ने उन्हें बताया कि 'हरिकृष्ण ट्रैवल्स' की यह बस तेलंगाना राज्य के निर्मल से नेल्लोर जा रही थी। उन्होंने अधिकारियों को दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच करने और एक रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया।

बता दें कि आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में गुरुवार को एक निजी ट्रैवल बस की टिपर ट्रक से टक्कर हो गई, जिसके बाद उसमें आग लग गई। इस भीषण दुर्घटना में 14 लोग जलकर मर गए और 15 अन्य घायल हो गए।

यह दुर्घटना रायवरम के पास गुरुवार सुबह 6.30 बजे हुई, जब एक पत्थर की खदान के पास बस की ट्रक से टक्कर हो गई। आग लगने से दोनों वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

टक्कर के समय हरिकृष्णा ट्रैवल्स की बस में 35 यात्री सवार थे। 15 यात्री घायल हो गए, जिन्हें मार्कपुरम के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है, क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों और घायलों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। आग लगने के तुरंत बाद दस यात्री बस से उतरने में कामयाब रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें