मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

दरभंगा में विपक्ष पर जमकर बरसे प्रधानमंत्री मोदी,कहा- एक शहजादा देश तो दूसरा पूरे बिहार को समझते हैं अपनी जागीर -इंडी वालों ने बिहारियों को दिल्ली-महाराष्ट्र से भगाया था

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दरभंगा में विपक्ष पर जमकर बरसे प्रधानमंत्री मोदी,कहा-  एक शहजादा देश तो दूसरा पूरे बिहार को समझते हैं अपनी जागीर  -इंडी वालों ने बिहारियों को दिल्ली-महाराष्ट्र से भगाया था

दरभंगा में विपक्ष पर जमकर बरसे प्रधानमंत्री मोदी,कहा-

एक शहजादा देश तो दूसरा पूरे बिहार को समझते हैं अपनी जागीर

-इंडी वालों ने बिहारियों को दिल्ली-महाराष्ट्र से भगाया था

दरभंगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर बिहार दौरे पर आए हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि एक शहजादा (राहुल गांधी) दिल्ली में है तो दूसरा (तेजस्वी यादव) पटना में है। एक देश को तो दूसरा बिहार को अपनी जागीर समझता है। पीएम मोदी ने आरजेडी और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कोरोना काल में बिहार के लोगों के साथ इंडी गठबंधन वालों ने गलत किया था। महाराष्ट्र समेत जिन राज्यों में इंडी गठबंधन की सरकार थी, वहां से बिहार के लोगों को भगा दिया गया। बिहार के लोगों को बसों में बैठाकर बीच रास्ते में छोड़ दिया गया।पीएम मोदी ने कहा कि, बिहार के शहजादे (तेजस्वी यादव) के पिता (लालू) ने मुस्लिमों को आरक्षण में से निकालकर कोटा देने की मांग की थी। रेल मंत्री रहते हुए उन्होंने रेलवे में मुसलमानों को कोटा देने की मांग की थी। ये एससी, एसटी, ओबीसी का हक छिनकर मुस्लिमों को देना चाहते हैं। धर्म के आधार पर आरक्षण कटेगा तो यादव, कुर्मी जैसे समाज का हक भी बंटेगा। पासवान, मुसहर, रविदास समाज के हक पर ये डाका डालने की फिराक में हैं।पीएम ने कहा कि, हमारे देश का जो संविधान है इसे काफी लंबी चर्चा के बाद बनाया गया है। बाबा साहेब आंबेडकर, राजेंद्र प्रसाद जैसे बड़े-बड़े विद्वान ने धर्म के आधार पर आरक्षण पर लंबी चर्चा की। 77 साल पहले उन्होंने तय किया कि हमारे देश में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दे सकते हैं। देश को फिर से नहीं बांट सकते हैं। इतना ही नहीं बाबा साहेब ने इसके खिलाफ खुलेआम वकालत की। पंडित नेहरू ने भी धर्म के आधार पर आरक्षण का विरोध किया था। लेकिन, कांग्रेस अब नेहरु जी के नीतियों को भी नहीं मान रही। कांग्रेस नेहरू की भावना के खिलाफ जा रही है और बाबा साहेब आंबेडकर की पीठ पर छुरा घोंप रही है। कांग्रेस दलित, आदिवासी और ओबीसी कोटे को कम करके धर्म के आधार पर मुस्लिमों को आरक्षण देने में लगी हुई है। इस साजिश में आरजेडी भी कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है।

इसके आगे पीएम ने कहा कि दिल्ली वाले शहजादे (राहुल गांधी) नई बात लेकर आए हैं। हमारे परिवार में माता-पिता मेहनत करके बचत करते हैं। बच्चों के लिए घर, गाड़ी, खेत खरीद कर रखते हैं। लेकिन, कांग्रेस ऐसा कानून बनाना चाहती है, जो आपके माता-पिता की संपत्ति को छिनना चाहती है। ये 55 फीसदी विरासत टैक्स का फतवा लेकर आना चाहते हैं। आपके मेहनत की कमाई ये लूटना चाहते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें