प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा ने स्वामी विवेकानंद को किया नमन

नई
दिल्ली, 12 जनवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता
पार्टी ने स्वामी विवेकानंद का पुण्य स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया है।
आज स्वामी विवेकानंद की जयंती है। उनकी जयंती पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय
युवा महोत्सव का उद्घाटन भी प्रधानमंत्री करेंगे। महोत्सव का आयोजन
महाराष्ट्र के नासिक में किया गया है।
प्रधानमंत्री मोदी
ने आज सुबह एक्स हैंडल पर लिखा-'' भारतीय अध्यात्म और संस्कृति को वैश्विक
पटल पर स्थापित करने वाले स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती और राष्ट्रीय
युवा दिवस के अवसर पर शत-शत नमन। ऊर्जा और स्फूर्ति से परिपूर्ण उनके विचार
और संदेश युग-युगांतर तक युवाओं को कुछ कर गुजरने के लिए प्रेरित करते
रहेंगे।''
भाजपा ने सुबह एक्स हैंडल पर लिखा-'' विश्व में
भारतीय संस्कृति को स्थापित करने वाले महान आध्यात्मिक गुरु और युवाओं के
प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।''
इसके अलावा एक्स हैंडल पर जारी एक संदेश में प्रधानमंत्री ने गुरुवार को
कहा कि ''मैं कल महाराष्ट्र के लोगों के बीच रहने के लिए उत्सुक हूं। नासिक
में मैं राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लूंगा। इसके बाद मुंबई जाऊंगा
जहां से मैं अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु पर नवी मुंबई
की यात्रा करूंगा।''





