मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

सिलीगुड़ी में मोदी का टीएमसी पर हमला- इसबार बंगाल से ममता सरकार की विदाई तय

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सिलीगुड़ी में मोदी का टीएमसी पर हमला- इसबार बंगाल से ममता सरकार की विदाई तय

सिलीगुड़ी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव के बाद बंगाल से ममता सरकार का जाना तय है। टीएमसी के शासनकाल में पश्चिम बंगाल की स्थिति खराब हुई है और जनता ने पिछले वर्षों में इसकी बर्बादी देखी है।पश्चिम बंगाल दौरे के दूसरे दिन रविवार को सिलीगुड़ी पहुंचे प्रधानमंत्री ने दार्जिलिंग जिले की सभी 5 और जलपाईगुड़ी जिले की सभी 7 सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे।उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी सरकार ने मदरसों के लिए 6000 करोड़ रुपये खर्च किए लेकिन राज्य के समग्र विकास के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केवल अपने खास वोट बैंक के लिए काम करती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि टीएमसी के शासन में पश्चिम बंगाल की स्थिति खराब हुई है और जनता ने पिछले वर्षों में इसकी बर्बादी देखी है। उन्होंने कहा कि राज्य की ममता सरकार को 15 साल का हिसाब देना होगा।अपने रोड शो का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि जनता ने जो प्यार और समर्थन दिया, उसे वह कभी नहीं भूलेंगे। उन्होंने दावा किया कि सिलीगुड़ी की उनकी यह जनसभा टीएमसी की नींद उड़ा देगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें