मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा- मतदान का चौथा चरण समाप्त होते होते गजनी जैसे हो गए पीएम मोदी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सुप्रिया श्रीनेत ने कहा- मतदान का चौथा चरण समाप्त होते होते गजनी जैसे हो गए पीएम मोदी

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा- मतदान का चौथा चरण समाप्त होते होते गजनी जैसे हो गए पीएम मोदी

रांची: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रवक्ता और सोशल मीडिया प्रभारी सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि चार जून के बाद देश में एनडीए की नहीं इंडी गठबंधन की सरकार बनेगी। चार चरण के चुनाव के बाद इंडी गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिल चुका है जबकि अभी शेष तीन चरण का चुनाव होना शेष है। सुप्रिया रविवार को प्रदेश कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रही थीं। सुप्रिया ने कहा कि यह चुनाव अब एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच का नहीं रहा। इस चुनाव को जनता अब अपने हाथों में ले चुकी है। यह चुनाव लोकतंत्र बचाने और लोकतंत्र खत्म करने की दो विचारधाराओं के बीच है। यह देश फूलों का गुलदस्ता है और गुलदस्ता ही बना रहेगा। इसकी भी लड़ाई है। इंडी गठबंधन की सरकार बनने पर झारखंड विधानसभा से पारित सरना आदिवासी धर्म कोड को लागू करेगी। एक चुने हुए जनप्रतिनिधि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी का जवाब झारखंड की जनता देने को तैयारी बैठी है। सुप्रिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भ्रष्टाचार पर बोलने का नैतिक हक अब नहीं है। उन्होंने चंदा लेकर धंधा देने का काम किया। देश नहीं पूरी दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला चुनावी बांड करने वाले पार्टी औेर उसके प्रधानमंत्री को इस मुद्दे पर नहीं बोलना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब वे चुनाव हार चुके हैं। पहले चरण से लेकर चौथे चरण तक उन्होंने जिस प्रकार से अपना बयान दिया और फिर पलटे, वह बड़ा अचंभित करने वाला है। सुप्रिया ने कहा कि मोदी ने पहले चरण में कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र को मुस्लिम लीग का बताया। इसके बाद आ गए मटन-मछली, मंगलसूत्र और भैंस पर। इसके बाद करने लगे हिंदु-मुस्लिम। चौथे चरण के बाद कहने लगे कि उन्होंने कभी हिंदू-मुस्लिम की बात नहीं की। ईद में उनके घर सेवईयां आती थीं। अजीब हालात है, जिनका जन्म ही धर्म के नाम पर जहर घोलने के लिए हुआ। अपना पूरा राजनीतिक जीवन हिंदू-मुस्लिम पर केंद्रित रहा। ऐसा बोल कर उन्होंने तो अपने राजनीतिक जीवन का ही खुद खंडन कर दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें