मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:43 · नई दिल्ली संस्करण

न्यूजीलैंड पहुंचे पीएम मोदी, लक्सन ने किया स्वागत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
न्यूजीलैंड पहुंचे पीएम मोदी, लक्सन ने किया स्वागत

ऑकलैंड,। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों के दौरे के आखिरी चरण में न्यूजीलैंड पहुंच चुके हैं। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का गले लगाकर स्वागत किया। इस दौरान न्यूजीलैंड में भारत की उच्चायुक्त मुआनपुई सैयावी समेत न्यूजीलैंड के कई अधिकारी मौजूद थे।

पीएम लक्सन ने एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत का वीडियो साझा कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूजीलैंड में आपका स्वागत है।"

वहीं न्यूजीलैंड में रह रहे भारतीय समुदाय ने सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति देकर पीएम मोदी का स्वागत किया।

इसके अलावा, पीएम मोदी ने भी एक्स पर गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए प्रधानमंत्री लक्सन का आभार जताया।

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, "थोड़ी देर पहले ऑकलैंड पहुंचा। एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए प्रधानमंत्री लक्सन का शुक्रिया। यह दौरा ऐतिहासिक है, चार दशकों में न्यूजीलैंड का यह पहला प्रधानमंत्री दौरा है।

मैं प्रधानमंत्री लक्सन के साथ बातचीत करने और भारत-न्यूजीलैंड दोस्ती पर समग्र चर्चा करने का इंतजार कर रहा हूं। मैं कल (शनिवार) ऑकलैंड में एक कम्युनिटी प्रोग्राम को भी संबोधित करूंगा।"

प्रधानमंत्री मोदी के न्यूजीलैंड पहुंचने से पहले वहां रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों ने अपनी खुशी जाहिर की और बताया कि कैसे वह उनका स्वागत करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

न्यूज एजेंसी आईएएनएस से ​​बात करते हुए भारतीय समुदाय के सदस्यों ने इस दौरे को एक अहम पड़ाव बताया और कहा कि यह 40 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का न्यूजीलैंड का पहला दौरा है।

प्रधानमंत्री के स्वागत में प्रस्तुति दे रहे भारतीय समुदाय के एक सदस्य ने कहा, "मैं पीएम मोदी के लिए परफॉर्म करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं।

वह 40 साल बाद आ रहे हैं, लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि यह वंदे मातरम की 150वीं सालगिरह है, इसलिए हमारा समूह उनके लिए यह परफॉर्म करने और इस मौके को यादगार बनाने को लेकर बहुत उत्साहित है।"

पीएम मोदी के सामने भारतीय सांस्कृतिक विरासत दिखाने का इसे जिंदगी भर का मौका बताते हुए एक प्रतिभागी ने कहा, “मैं सच में बहुत उत्साहित हूं।

क्योंकि यह जिंदगी भर में एक बार मिलने वाला मौका है, जब हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने अपनी संस्कृति, भारतीय विरासत दिखाने का मौका मिल रहा है। परफॉर्म करने के लिए भी उतना ही उत्साहित हूं।”

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें