मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

हाजीपुर में राजद और कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी, कहा- इंडी को वोट देना मतलब वोट बर्बाद करना -हमारी सरकार में भ्रष्टाचार करने वालों की खैर नहीं

राष्ट्रीय सागर डेस्क4 मिनट का पठन
हाजीपुर में राजद और कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी, कहा-  इंडी को वोट देना मतलब वोट बर्बाद करना -हमारी सरकार में भ्रष्टाचार करने वालों की खैर नहीं

हाजीपुर में राजद और कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी, कहा-

इंडी को वोट देना मतलब वोट बर्बाद करना

-हमारी सरकार में भ्रष्टाचार करने वालों की खैर नहीं

-राजद हो या कांग्रेस दोनों पार्टियों ने तुष्टिकरण को अपना राजनीतिक हथियार बनाया

हाजीपुर। बिहार दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी ने हाजीपुर में चिराग पासवान के समर्थन में सभा की। उन्होंने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस और राजद वाले सरकार चलाते थे तब ईडी ने 10 साल में 35 लाख जब्त किए थे। हमने हमारी सरकार में 2 हजार 2 सौ करोड़ रुपए जब्त किए हैं। जिसे ले जाने में 70 ट्रक लगेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि मैं यहां चिराग के लिए वोट मांगने नहीं आया हूं। वो तो जीतने ही वाला है। उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान जी को जितने वोट मिले थे उससे ज्यादा वोट चिराग के लिए चाहिए। उनसे ज्यादा वोट मिलेंगे तभी रामविलास जी की आत्म को शांति मिलेगी।

-पीएम ने बताया क्यों पसंद है चिराग

चिराग मुझे इसलिए पसंद है क्योंकि उनके व्यवहार में रामविलास जी के बेटे होने के गुरूर का नामोनिशान नहीं था। मैं चिराग को अपने बेटे की तरह देखता हूं। इस बच्चे में सीखने और जानने की ललक है।

-राजद के राज में सिर्फ चल रहे थे अपहरण उद्योग

पीएम ने कहा कि राजद के राज में सिर्फ अपहरण उद्योग ही फल-फूल रहा था। कांग्रेस और इन लोगों ने बिहार को सिर्फ पलायन और तबाही दी। पीएम ने कहा कि लालटेन वालों ने बिहार में अंधेरगर्दी फैलाई है। जंगलराज दिया है। राजद हो या कांग्रेस दोनों पार्टियों ने तुष्टिकरण को अपना सबसे बड़ा राजनीतिक हथियार बनाया है।

-इंडी को वोट देना मतलब बर्बाद करना

उन्होंने कहा कि एनडीएन को दिया आपका एक वोट केंद्र में मोदी की सरकार बनाएगा। इंडी वालों का बटन दबाया तो बेकार जाएगा। अपना वोट देश बनाने के लिए दीजिए। पीएम ने कहा कि हमारा ट्रैक रिकॉर्ड तो आपको पता ही होगा। हमारा ट्रैक रिकॉर्ड के भ्रष्टाचारियों को सजा देना। गरीब के पैसों की लूट मुझे सोने नहीं देती।

-राम मंदिर को लेकर इंडी अलायंस को घेरा

इंडी अलायंस का हर दल राम मंदिर के लिए अजीब-अजीब बातें कर रहा है। राम मंदिर का बहिष्कार कर के ये लोग आपको चिढ़ा रहे हैं। ऐसे लोगों को आप माफ करेंगे क्या। पीएम हाजीपुर में चिराग पासवान के समर्थन में सभा कर रहे हैं। इसके बाद वे मुजफ्फरपुर के पताही और 2 बजे के करीब छपरा में सभा करेंगे।

-राजद वालों ने दिया है जंगलराज

पीएम ने काह कि बिहार के लोगों के सामर्थ्य और समझदारी का मैं सम्मान करता हूं, लेकिन मुझे यह देखकर दुख होता है कि सामाजिक न्याय के नाम पर लालटेन वालों ने बिहार में कितना अंधकार फैलाया है। इन्होंने बिहार के लोगों को गरीबी और अभाव में धकेल दिया, जंगलराज दिया, इन्होंने सबको बर्बाद किया और खुद अपने आलीशान महल खड़े कर दिए।

हाजीपुर 'विकसित भारत-श्रेष्ठ भारत' में अहम भूमिका निभाएगा:चिराग

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने पिता की कर्मभूमि रही हाजीपुर की पावन धरती पर देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री जी की उपस्थिति हम सबमें एक नई ऊर्जा का संचार करती है। प्रधानमंत्री जी का ये स्नेह और प्यार मुझे गौरवान्वित करता है। आज मेरे समर्थन में विशाल जनसमूह को संबोधित कर प्रधानमंत्री जी ने वोट देने की अपील की। इसके लिए मैं आभार प्रकट करता हूं, साथ ही मैं गारंटी देता हूं कि हाजीपुर भी 'विकसित भारत-श्रेष्ठ भारत' में अपनी अहम भूमिका निभाएगा।

-विश्व में भारत की साख और धाक

वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी ने छपरा में जनसभा को संबोधित करते हुए राजीव प्रताप रूडी की जमकर तारीफ की उन्होंने कहा कि रूडी के पास एक चीज है जो मेरे पास नहीं है वह हमेशा मुस्कुराते रहते हैं, ऐसा सांसद ही आपको और मुझे भी ताकत देगा। सभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि यह चुनाव विकसित भारत के संकल्प का चुनाव है आज विश्व में भारत की साख और धाक है।यह चुनाव देश की साख, प्रतिष्ठा और रुतबा बढ़ाने के लिए है आज हर भारतीय को इस पर गर्व है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें