मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:14 · नई दिल्ली संस्करण

पीएम मोदी आज दरभंगा में चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पीएम मोदी आज  दरभंगा में चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित

पीएम मोदी आज दरभंगा में चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित

दरभंगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दरभंगा के राज मैदान में पांचवीं बार चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन चौकस है। प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन के साथ पुलिस प्रशासन भी अलर्ट है।चुनावी सभा की तारीख आते ही ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय अंतर्गत राज मैदान में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दरभंगा के राज मैदान में पांचवीं बार चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। पुलिस सुरक्षा के अलावा सीसीटीवी से भीड़ पर भी नजर रखी जाएगी। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर शुक्रवार को कई सड़कों पर यातायात ठप रहेगा।दिल्ली मोड़ स्थित बस स्टैंड पूरी तरह बंद रहेगा। एनएच से गुजरने वाले वाहनों को केवल फ्लाईओवर होकर जाने की इजाजत रहेगी. बेला मोड़ के पास सड़क दोनों ओर से बंद रहेगी।भंडार चौक के पास भी सड़क बंद रहेगी।दरभंगा टावर से हसन चक, किला से नाका नंबर तीन जाने वाली सड़क, कुमार कपिलेश्वर सिंह के आवास तक जाने वाली सड़क, डब्ल्यूआईटी से स्टेट बैंक जाने वाली सड़क, पॉलीटेक्निक के अगल- बगल की सड़कें भी पूर्णत बंद रहेंगी। डेनबी रोड से विश्विद्यालय त्रिमुहानी तक भी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। विश्विद्यालय थाने के पूरब से श्यामा मंदिर की ओर जाने वाली सड़क भी पूरी तरह बंद रहेगी। मिर्जापुर से आयकर ऑफिस के सामने तक भी सड़क पर परिचालन बंद रहेगा. प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर एसपीजी के अधिकारियों के साथ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से शुक्रवार को रिहर्सल किया गया।राज मैदान में बम स्क्वाड को तैनात कर दिया गया है। सभी प्रवेश द्वारों पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। जांच-पड़ताल के बाद ही लोगों को सभा स्थल में प्रवेश दिया जाएगा।प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सभा स्थल से कई किलोमीटर दूर तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें