मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री कल नालंदा यूनिवर्सिटी के नवनिर्मित भवन का करेंगे उद्घाटन -राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी रहेंगे मौजूद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री कल नालंदा यूनिवर्सिटी के नवनिर्मित भवन का करेंगे उद्घाटन -राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी रहेंगे मौजूद

प्रधानमंत्री कल नालंदा यूनिवर्सिटी के नवनिर्मित भवन का करेंगे उद्घाटन

-राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी रहेंगे मौजूद

पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19 जून को बिहार आएंगे। वे राजगीर स्थित नालंदा यूनिवर्सिटी के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री का हवाई जहाज गया में लैंड करेगा, जहां से वे राजगीर पहुचेंगे। वे सबसे पहले 09 बजकर 45 मिनट पर प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के भग्नावशेष देखेंगे। इसके बाद नालंदा यूनिवर्सिटी जाएंगे। पीएम के साथ मंच पर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे।नालंदा यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर अभय कुमार सिंह ने कहा कि यह हमारी यूनिवर्सिटी के लिए बहुत ही यादगार क्षण होगा। यह हमारे लिए उत्सव जैसा है। पीएम के आगमन को लेकर राजगीर में सुरक्षा के लिहाज से हेलीकॉप्टर से रिहर्सल किया गया। एसपीजी के अधिकारी चप्पे-चप्पे की जांच कर रहे हैं। पीएम के आगमन के पहले एसपीजी नालंदा पहुंच गई है।

कुल 455 एकड़ के विश्वविद्यालय में 100 एकड़ में फैला है जलाशय यह विश्वविद्यालय भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन देशों के बीच हुए समझौते के तहत विकसित किया गया है। कुल 455 एकड़ में फैले विश्वविद्यालय के इस परिसर में 100 एकड़ में तमाम तरह के जलाशय फैले हुए हैं। इसलिए इस परिसर को कार्बन न्यूट्रल बताया जा रहा है। परिसर को परंपरागत और आधुनिक कला के मिश्रण से बनाया गया है, जिसकी खूब तारीफ हो रही है। यहां पढ़ने और पढ़ाने के लिए देश-विदेश से छात्र और शिक्षक आएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें