मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

अपनी निश्चित हार को देखकर बौखला गए हैं प्रधानमंत्री : राजेश ठाकुर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अपनी निश्चित हार को देखकर बौखला गए हैं प्रधानमंत्री : राजेश ठाकुर

अपनी निश्चित हार को देखकर बौखला गए हैं प्रधानमंत्री : राजेश ठाकुर

रांची: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि बेरोजगारी, भय, भूख,भ्रष्टाचार पर भाजपा बात नहीं करती हैं। झारखंड में प्रधानमंत्री जिन क्षेत्रों में चुनावी सभा करने आए थे वहां के सांसदों ने 10 वर्षों में कोई कार्य नहीं किया। इस वजह से चतरा के सांसद को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। लेकिन पलामू के सांसद में क्या दिखाई दिया कि उन्होंने उन्हें फिर से उन्हें मौका दिया। ठाकुर शनिवार को रांची के कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने उक्त बातें कही। श्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने सांसदों के किए गए कार्यों को नहीं बता सकते क्योंकि उन्होंने अपने सांसदों को रिजेक्ट कर दिया और यह मान लिया कि उनके सांसदों ने कोई कार्य नहीं किया है। प्रधानमंत्री को इलेक्ट्रॉल बांड पर बातें करनी चाहिए कोविशील्ड पर बातें करनी चाहिए। यह कोई सामान्य चुनाव नहीं है बल्कि देश में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का चुनाव है। उन्होंने कहा कि हमें लगता था कि प्रधानमंत्री झारखंड में आने से पहले अडानी- अंबानी के यहां छापे मरवा कर आएंगे लेकिन वह सिर्फ इधर-उधर की बात करने ही झारखंड आयेंगे। अपनी निश्चित हार को देखकर प्रधानमंत्री बौखला गए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें