मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 10.45 बजे पहुंचेंगे धनबाद, झारखंड को देंगे अरबों की सौगात, सिंदरी उर्वरक फैक्ट्री का करेंगे उद्घाटन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 10.45 बजे पहुंचेंगे धनबाद, झारखंड को देंगे अरबों की सौगात, सिंदरी उर्वरक फैक्ट्री का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 10.45 बजे पहुंचेंगे धनबाद, झारखंड को देंगे अरबों की सौगात, सिंदरी उर्वरक फैक्ट्री का करेंगे उद्घाटन

धनबादः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड दौरे पर आ रहे है। प्रधानमंत्री राज्य को कुल 35747 करोड़ की योजना की सौगात देंगे। वो यहां सिंदरी उर्वरक कारखाना का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही कई अन्य योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।पीएम मोदी के दौरे को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मालूम हो कि प्रधानमंत्री 10 बजकर 45 मिनट पर हेलीकॉप्टर से धनबाद पहुंचेंगे। उनका हेलीकॉप्टर डायरेक्ट सिंदरी स्थित हिंदुस्तान उर्वरक रसायन लिमिटेड फैक्ट्री परिसर में लैंड करेगा। वहां से वो हर्ल के सीसीआर रुम पहुंचेंगे।यहीं से 11 बजे वो उर्वरक फैक्ट्री का उद्घाटन करेंगे। लगभग 9 हजार करोड़ की लागत से इस फैक्ट्री का निर्माण हुआ है।यहां पीएम मोदी लगभग 45 मिनट रुकेंगे। वो फैक्ट्री का निरीक्षण करेंगे।इसके साथ ही फैक्ट्री के कुछ कर्मचारियों से मुलाकात भी करेंगे। इस मौके पर झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, केंद्रीय उर्वरक और रसायन मंत्री मनसुख मंडाविया, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और धनबाद सांसद पीएन सिंह भी मौजूद रहेंगे। वही पीएम मोदी धनबाद रेल मंडल की सात परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।जिसकी लागत करीब 13 हजार 700 करोड़ है। इसके बाद पीएम मोदी 11 बजकर 45 मिनट पर बरवाअड्डा एयरपोर्ट के रवाना हो जाएंगे।वहां वो एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां काफी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता पहुंचेंगे। जनसभा को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। डीजीपी ने खुद सारी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है। एसपीजी की टीम लगातार कार्यक्रम स्थलों की मॉनिटरिंग कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें