मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:23 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी आज दोपहर एक बजे 'विकसित भारत, विकसित गुजरात' कार्यक्रम को संबोधित करेंगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री मोदी आज दोपहर एक बजे 'विकसित भारत, विकसित गुजरात' कार्यक्रम को संबोधित करेंगे

नई

दिल्ली, 10 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दोपहर एक बजे

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'विकसित भारत विकसित गुजरात' कार्यक्रम

को संबोधित करेंगे। इस दौरान वो प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) और

अन्य आवास योजनाओं के तहत निर्मित 1.3 लाख से अधिक घरों का उद्घाटन और भूमि

पूजन करेंगे। यह जानकारी पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) की विज्ञप्ति में

दी है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी एक्स हैंडल पर

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम की सचित्र संक्षिप्त जानकारी साझा की है।

पीआईबी की विज्ञप्ति के अनुसार, यह कार्यक्रम गुजरात के सभी जिलों में 180

से अधिक स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम बनासकांठा जिले में

होगा। राज्यव्यापी कार्यक्रम में आवास योजनाओं सहित विभिन्न सरकारी

योजनाओं के हजारों लाभार्थियों की भागीदारी होगी। कार्यक्रम में गुजरात के

मुख्यमंत्री, गुजरात सरकार के अन्य मंत्री, सांसद, विधायक और स्थानीय स्तर

के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें