मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री ने अयोध्या से दिल्ली लौटते ही 'प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना' की घोषणा की

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री ने अयोध्या से दिल्ली लौटते ही 'प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना' की घोषणा की

नई

दिल्ली, 22 जनवरी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को

अयोध्या में नवनिर्मित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रीरामलला के प्राण

प्रतिष्ठा समारोह से दिल्ली लौटते ही ‘प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना’ शुरू

करने की घोषणा की। योजना के तहत सरकार ने 1 करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर

लगाने का लक्ष्य रखा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने रूफटॉप

सोलर के साथ कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “सूर्यवंशी भगवान श्री राम

के आलोक से विश्व के सभी भक्तगण सदैव ऊर्जा प्राप्त करते हैं। आज अयोध्या

में प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मेरा ये संकल्प और प्रशस्त हुआ कि

भारतवासियों के घर की छत पर उनका अपना सोलर रूफ टॉप सिस्टम हो।”

उन्होंने

कहा कि अयोध्या से लौटने के बाद मैंने पहला निर्णय लिया है कि हमारी सरकार

1 करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर लगाने के लक्ष्य के साथ ‘प्रधानमंत्री

सूर्योदय योजना’ प्रारंभ करेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे गरीब और मध्यम

वर्ग का बिजली बिल तो कम होगा ही, साथ ही भारत ऊर्जा के क्षेत्र में

आत्मनिर्भर भी बनेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें