मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

शहर के सबसे ऊंचे बहुमंजिला कलेक्टोरेट पार्किंग परिसर में नशे से दूर रहने की शपथ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रायपुर, । अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर रायपुर संभागायुक्त

संजय अलंग ने शासकीय विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों, एनजीओ सहित

शहरवासियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर विशाल मानव

श्रृंखला निर्मित कर नशे के विरुद्ध सभी ने संदेश दिया, साथ ही हिदायतुल्ला

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की प्रो. हिना इलियास ने ‘भारतीय न्याय संहिता-2023’

के मूल तत्वों से सभी को अवगत कराया। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार

सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा,

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विश्वदीप, सहायक कलेक्टर अनुपमा

आनंद सहित सभी विभागों के प्रमुख सम्मिलित रहे।

रायपुर शहर

के सबसे ऊंचे बहुमंजिला कलेक्टोरेट पार्किंग परिसर में संभागायुक्त अलंग

ने अपने उद्बोधन में समाज व परिवार को बेहतर दिशा देने हर नशे से दूर रहने

का आह्वान किया। उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्वयंसेवी

संगठनों के पदाधिकारी व आम नागरिकों ने मिलकर विशाल मानव श्रृंखला बनाकर

नशे के विरुद्ध हर गतिविधि में अपनी सहभागिता का संदेश दिया। कार्यक्रम में

समाज कल्याण विभाग के अपर संचालक पंकज वर्मा, अपर कलेक्टर द्वय निधि साहू,

देवेन्द्र पटेल, एसडीएम नंदकुमार चौबे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य

अधिकारी मिथिलेश चौधरी भी उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें