मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

फ्रांस में मानव तस्करी के संदेह में रोका गया विमान मुंबई पहुंचा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फ्रांस में मानव तस्करी के संदेह में रोका गया विमान मुंबई पहुंचा

मुंबई,

26 दिसंबर फ्रांस में मानव तस्करी के संदेह पर रोका गया विमान आज

सुबह लगभग चार बजे मुंबई पहुंच गया। इस विमान ने स्थानीय समयानुसार दोपहर

करीब 2:30 बजे फ्रांस की राजधानी पेरिस के पास के वैट्री हवाई अड्डे से

उड़ान भरी थी। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

यह चार्टर

विमान (एयरबस ए340) 276 यात्रियों को लेकर मंगलवार तड़के मुंबई एयरपोर्ट पर

उतरा। यह विमान कई दिन से फ्रांस में फंसा था। दो नाबालिग समेत 25 लोग

फ्रांस में ही रुक गए हैं। इन लोगों ने फ्रांस से शरण मांगी थी। विमान के

वैट्री से मुंबई के लिए उड़ान भरने पर फ्रांस में भारतीय दूतावास ने एक्स

पर यह सूचना साझा की। इसमें कहा गया कि फ्रांस सरकार और वेट्री एयरपोर्ट का

इस मामले के जल्दी निपटारे के लिए शुक्रिया।

रोमानिया की

लीजेंड एयरलाइंस के ए340 विमान ने दुबई से निकारागुआ के लिए उड़ान भरी थी।

यह विमान तकनीकी खराबी के चलते फ्रांस के वेट्री एयरपोर्ट पर उतरा था। इसी

दौरान फ्रांस की सरकार को सूचना मिली कि इस विमान से मानव तस्करी की जा रही

है। इसके बाद फ्रांस ने इस विमान को रोक लिया था। रविवार को फ्रांस के चार

न्यायाधीशों ने इस मामले पर सुनवाई की। हिरासत में लिए गए यात्रियों से

सवाल किए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें