मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

पीकेएल 10: खिताबी मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स का सामना पुनेरी पलटन से

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हैदराबाद,

29 फ़रवरी। प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीजन 10 के खिताबी मुकाबले

में शुक्रवार 1 मार्च को हरियाणा स्टीलर्स का सामना पुनेरी पलटन से होगा।

हरियाणा स्टीलर्स ने इतिहास रचते हुए पहली बार पीकेएल के फाइनल में जगह

बनाई है। स्टीलर्स की टीम ने बुधवार को 10वें सीजन के दूसरे सेमीफाइनल में

मौजूदा चैंपियन जयपुर पिंक पैंथर्स को 31-27 से हराकर खिताबी मुकाबले में

प्रवेश किया।

वहीं दूसरी तरफ, पुनेरी पलटन ने पहले

सेमीफाइनल में तीन बार की चैंपियन पटना पायरेट्स को 16 प्वॉइंट से हराकर

फाइनल में एंट्री मारी।

विजेता हरियाणा स्टीलर्स के लिए इस

ऐतिहासिक मुकाबले में विनय ने 11, शिवम पटारे ने सात और आशीष ने चार जबकि

राहुल सेठपाल ने तीन अंक लिए। पिंक पैंथर्स के लिए अर्जुन देशवाल ने अकेले

14 अंक हासिल किए, लेकिन वह अहम मौके पर अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।

वहीं,

पहले सेमीफाइनल में बुधवार को पलटन की टीम ने तीन बार की चैंपियन पटना

पायरेट्स को 37-21 से पराजित कर दिया और लगातार दूसरी बार खिताबी मुकाबले

में अपनी जगह बना ली।

पलटन के लिए इस नॉकआउट मैच में कप्तान

असलम इनामदार और पंकज मोहित ने 7-7 जबकि मोहम्मदरेजा शादलू ने पांच और

मोहित गोयत ने चार अंक लिए। तीन बार की चैंपियन पटना के लिए कप्तान सचिन

तंवर ने पांच अंक लिए जबकि मंजीत और सुधाकर को चार-चार अंक ही मिले।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें