मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

आईपीएल इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने पीयूष चावला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मुंबई । मुंबई इंडियंस के अनुभवी स्पिनर पीयूष चावला इंडियन

प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले

गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता

नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की।

चावला

ने पावरप्ले के बाद पहली गेंद पर खतरनाक रिंकू सिंह को आउट किया, जिससे वह

ड्वेन ब्रावो से आगे निकल गए और 184 विकेट लेकर दूसरे सबसे ज्यादा विकेट

लेने वाले गेंदबाज बन गए।

राजस्थान रॉयल्स के स्टार स्पिनर

युजवेंद्र चहल इस लीग के इतिहास में 200 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने

वाले गेंदबाज हैं। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के पूर्व तेज

गेंदबाज ड्वेन ब्रावो 123 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जबकि सनराइजर्स

हैदराबाद के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 178 विकेट लेकर चौथे स्थान पर

हैं।

चावला ने मैच में 3 ओवर में 15 रन देकर 1 विकेट लिया।

मैच

की बात करें तो केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वेंकटेश अय्यर और मनीष

पांडे के बीच 83 रनों की साझेदारी की बदौलत सभी विकेट खोकर 169 रन बनाए।

जवाब

में मुंबई इंडियंस की टीम 18.5 ओवरों में 145 रन पर सिमट गई और केकेआर ने

24 रनों से मैच जीत लिया। केकेआर की ओर से मिशेल स्टार्क ने 3.5 ओवरों में

33 रन देकर 4 विकेट लिया। मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने शानदार अर्धशतक

लगाते हुए 56 रन बनाए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें