मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में भागलपुर जिले के पीरपैंती में टूटा पुल, एक लाख की आबादी प्रभावित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहार में भागलपुर जिले के पीरपैंती में टूटा पुल, एक लाख की आबादी प्रभावित

भागलपुर। बिहार में भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड अंतर्गत बाबूपुर बाखरपुर पूर्वी पंचायत के बीच का पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्मित पुल टूट गया है। जिससे इस क्षेत्र में आवागमन पूरी तरीके से बाधित हो चुका है। बीते देर रात यह पूल ध्वस्त हुआ है। जिसके कारण पांच पंचायत की आबादी अब प्रखंड मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह से खत्म हो चुका है। पुल टूटने के बाद ग्रामीण तो मौके पर पहुंच गए हैं, लेकिन जिला प्रशासन के अधिकारी अभी तक इसे देखने तक नहीं पहुंचे हैं। पुल टूटने के कारण लगभग एक लाख की आबादी का प्रखंड मुख्यालय और बाजार से संपर्क भंग हो चुका है।मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस के द्वारा दोनों तरफ बैरिकेडिंग कर दी गई है। उधर इसकी सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी को दी गई है। लेकिन अभी तक मौके पर कोई अधिकारी नहीं पहुंचे हैं। अंचल के एक कर्मचारी मौके पर पहुंचकर पूरी जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी को देते नजर आए। जिला प्रशासन की ओर से कोई भी वरीय पदाधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे हैं और लोगों का कहना है कि ग्रामीण काफी परेशान हैं। बाबूपुर पंचायत के मुखिया भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को देख रहे हैं और लोगों को समझा रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें