मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:17 · नई दिल्ली संस्करण

रायपुर, गरियाबंद और बलौदाबाजार में पाइप गैस परियोजना शुरू, विकास को मिलेगी नई रफ्तार: सीएम विष्णु देव साय

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रायपुर, गरियाबंद और बलौदाबाजार में पाइप गैस परियोजना शुरू, विकास को मिलेगी नई रफ्तार: सीएम विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को कहा कि हमारी सरकार राज्य में विकास की गति को तीव्र करने की दिशा में काम कर रही है। हम लोग विकास के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं कर रहे हैं, क्योंकि इसी से प्रदेश में सकारात्मक माहौल का जन्म होगा।

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि छत्तीसगढ़ में इसी विकास की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज रायपुर और बलौदाबाजार जिले में लोगों और उद्योगपतियों को पाइप द्वारा गैस पहुंचाने की दिशा में परियोजना का शुभारंभ किया गया, जिसे जल्द ही जमीन पर उतारा जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि सभी लोगों तक निर्बाध रूप से गैस पहुंच सके।

इस तरह से बुनियादी सरंचना को मजबूत करने से प्रदेश में विकास की गति तीव्र होगी और समाज में अंतिम पंक्ति तक मौजूद लोगों को विकास का लाभ पहुंच सकेगा। जब हम छोटे छोटे विकास से संबंधित कामों को लेकर गंभीर रहेंगे, तभी हम जाकर किसी बड़े व्यापक सकारात्मक परिवर्तन की कल्पना कर सकेंगे। इसी को देखते हुए हमारी सरकार ने यह कदम उठाने का फैसला किया है।

उन्होंने आगे कहा कि मैं इन तीनों जिलों के लोगों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। इस पहल के बाद अब इन तीनों जिलों के लोगों तक पाइप द्वारा गैस पहुंचेगी।

पूनम चौबे छत्तीसगढ़ की पहली ऐसी महिला हैं, जिन्हें पाइप से गैस मिली। इस खास मौके पर मैं उन्हें बधाई देता हूं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि इस कदम से प्रदेश में गैस प्राप्त करने वाले लोगों की लागत में भी कटौती होगी। आगामी दिनों में लोगों को उन्हें इस संबंधित कई लाभ मिल सकेंगे। मैं समझता हूं कि यह विकास की दिशा में उठाया गया एक बहुत बड़ा कदम है, जिसे निश्चित तौर पर शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें