मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

विवाह समाराेह से लौट रही पिकअप पलटी, दो महिलाओं की हुई माैत, 37 घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
विवाह समाराेह से लौट रही पिकअप पलटी, दो महिलाओं की हुई माैत, 37 घायल

जगदलपुर। बस्तर जिले के घोटिया थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम ढाबामारी के पास आज मंगलवार सुबह विवाह समाराेह से लौट रही एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन पलट गई, इस हादसे में 2 महिलाओं की माैके पर ही मौत हो गई, वहीं 37 लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस के साथ ही बचाव दल मौके पर पहुंचकर घायलों को लोहंडीगुड़ा अस्पताल में प्रथमिक उपचार के बाद मेकाॅज लाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।मिली जानकारी के अनुसार सिरिसगुड़ा निवासी एक परिवार अपने गांव के लोगों के साथ सोमवार को गांव के ही रामधर कि पिकअप वाहन में नारायणपुर जिले के ओरछा के रेंगाबेड़ा में विवाह समाराेह में गए हुए थे, विवाह का कार्यक्रम खत्म होने के बाद मंगलवार सुबह जब पिकअप में सब वापस आ रहे थे तभी घोटिया थाना क्षेत्र के ढाबामारी के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और पिकअप पलट गई।इस दुर्घटना में मृतकों की पहचान सिबो और मिटको के रूप में हुई है, जबकि अन्य 37 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा मामले की जांच में प्राथमिक तौर पर ओवरलोडिंग और वाहन के असंतुलन से हादसे की वजह माना जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें