मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

बालोद में पिकअप वाहन के पलटने से दो महिलाओं की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बालोद में पिकअप वाहन के पलटने से दो महिलाओं की मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के मंगचुआ थाना क्षेत्र में बीती रात अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन के पलटने से उसमें सवार करीब 20 लोगों में से 2 महिलाओं की मौत हो गई और 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर सुनते ही स्थानीय लोग और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।सभी घायलों को लोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने आज सोमवार को दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। मंगचुवा थाना प्रभारी प्रदीप कंवर के नेतृत्व में पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार ग्राम पद्देटोला के ग्रामीण पिकअप में सवार होकर खलबत्तर गांव नामकरण संस्कार में गए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद लौटते समय भंवरमरा नेताम टोला मोड़ पर ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण खो बैठा।ऐसे में पिकअप सड़क किनारे पलट गई, जिससे लोगों में चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में मान बाई (68वर्ष) और नंदिनी (40 वर्ष ) की घटनास्थल पर ही जान चली गई, जबकि 12 से अधिक लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए।सभी हताहत ग्राम पडेटोला के निवासी हैंहादसे की सूचना मिलते ही मंगचुआ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया और लोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। डॉक्टरों के अनुसार कुछ घायलों की स्थिति गंभीर है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा जा सकता है।मंगचुआ थाना प्रभारी प्रदीप कंवर ने बताया कि राहत कार्य तुरंत शुरू किया गया। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं। शुरुआती जांच में मोड़ पर वाहन की तेज रफ्तार को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें