मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:24 · नई दिल्ली संस्करण

रायपुर : दिव्यांगजनों के लिए रायपुर में आज विशेष प्लेसमेंट कैंप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रायपुर : दिव्यांगजनों के लिए रायपुर में आज  विशेष प्लेसमेंट कैंप

रायपुर दिव्यांगजनों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष रोजगार कार्यालय, रायपुर द्वारा आज गुरुवार को एक विशेष प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक विशेष रोजगार कार्यालय (दिव्यांगजनों के नियोजन हेतु) रायपुर में आयोजित किया जाएगा।इस प्लेसमेंट कैंप में कंप्यूटर ऑपरेटर एवं एजेंट पदों के लिए साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती की जाएगी। कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए शैक्षणिक योग्यता च्ळक्ब्। उत्तीर्ण तथा आयु सीमा 25 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए वेतन 10,000 रूपए से 20,000 रूपए प्रतिमाह तक होगा। एजेंट पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास और आयु सीमा 20 से 60 वर्ष रखी गई है।यह भर्ती सिक्योरिटी क्षेत्र के लिए होगी तथा कार्यक्षेत्र रायपुर रहेगा। छत्तीसगढ़ के सभी इच्छुक अस्थिबाधित दिव्यांग अभ्यर्थी (जो चलने फिरने तथा बोलने में सक्षम हों) इस प्लेसमेंट कैंप में भाग ले सकते हैं।आवेदकों को कैंप में शामिल होने के लिए अपने सभी प्रमाण पत्रों की प्रति व एक सेट फोटोप्रति के साथ स्थानीय निवास प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की फोटोकॉपी, और पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है। किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालयीन समय में दूरभाष नंबर 0771-4044081 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें