मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

जम्मू-कश्मीर में सुबह नौ बजे तक 11.11 प्रतिशत मतदान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जम्मू-कश्मीर में सुबह नौ बजे तक 11.11 प्रतिशत मतदान

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में सात जिलों की 24 सीटों पर आज सुबह 9 बजे तक कुल 11.11 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान केंद्रों पर लम्बी कतारे देखने को मिल रही है। जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव हो रहा है। शाम 6 बजे तक मतदान होगा।मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। दिल्ली, जम्मू और उधमपुर में विस्थापित कश्मीरी पंडितों के लिए विशेष मतदान केंद्र बनाए गए हैं। विस्थापित कश्मीरी पंडितों के लिए दिल्ली में चार, जम्मू में 19 और उधमपुर में एक विशेष मतदान केंद्र बनाया गया है।जम्मू-कश्मीर में सुबह 9 बजे तक 24 सीटों पर हुए मतदान में अब तक 11.11 प्रतिशत मतदान हुआ है। अनंतनाग में 10.26 प्रतिशत, डोडा में 12.90 प्रतिशत, किश्तवाड़ में 14.38 प्रतिशत, कुलगाम में 10.77 प्रतिशत, पुलवामा में 9.18 प्रतिशत, रामबन में 11.91 प्रतिशत और शोपियां में 11.44 प्रतिशत वोटिंग हुई है।जम्मू-कश्मीर में कुल तीन चरणों में मतदान होना है। दूसरे चरण में 25 सितंबर और तीसरे चरण में 1 अक्टूबर को मतदान होना है। नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें