मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

कोरबा : मतदान के प्रति लोगों में दिख रहा भारी उत्साह : ज्योत्सना महंत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कोरबा, कोरबा लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों में मतदान के प्रति

लोगों का रूझान बढ़ा है। भारी संख्या में लोग मतदान करने के लिए पहुंच रहे

हैं। कोरबा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत ने

विभिन्न मतदान केन्द्रों में पहुंचकर आम जनता से मुलाकात की। इस दौरान

ज्योत्सना महंत ने कहा कि मतदान के प्रति लोगों का उत्साह दिख रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीति, विचार व न्याय पत्र के प्रति जनता को

पूर्ण विश्वास है। कांग्रेस के मुद्दे स्पष्ट है महंगाई-बेरोजगारी को कम

करना, पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही वृद्धि को रोकने के लिए काम करना

है। किसानों के लिए एमएसपी की गारंटी व मजदूरों को काम की गारंटी कांग्रेस

दे रही है। ज्योत्सना महंत ने कहा कि जनता नेत्री व शेरनी को नहीं बल्कि

सहज व सरल व्यक्तित्व को चुनेगी।

उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों

में पहुंचने पर लोग बड़े प्रेम से मुलाकात करते हैं मुझे पूर्ण विश्वास है

कि लोग मुझे पसंद करते हैं और कांग्रेस के पक्ष में वोट करेंगे। जनता समझ

चुकी है कि जो गरीबों, युवाओं, महिलाओं और किसानों के बारे में सोचेगा

उन्हें ही चुनेगी। मतदाता के लिए संदेश देते हुए ज्योत्सना महंत ने कहा कि

मतदाताओं का एक-एक वोट कीमती है, जहां उनकी भलाई दिख रही हो वहां मतदान

करें। उन्होंने कहा कि कर्म करना जरूरी है आज के जीवन में, जहां लोगों को

अपने बच्चों का भविष्य उज्जवल दिख रहा है उसके पक्ष में मतदान करें। पहले

से बहुत अच्छा माहौल है। कांग्रेस की सरकार बनते ही न्याय पत्र में किए गए

सभी वादों को पूर्ण करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें