मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

हटकेश्वर वार्ड में सड़क खुदाई से लोग परेशान दीपावली पूर्व मरम्मत की मांग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हटकेश्वर वार्ड में सड़क खुदाई से लोग परेशान दीपावली पूर्व मरम्मत की मांग

धमतरी। नगर निगम क्षेत्र के हाटकेश्वर वार्ड में चार माह पूर्व एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) पाइपलाइन बिछाने के लिए की गई खुदाई अब स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। सड़क के बीचो-बीच पड़े गहरे गड्ढों के कारण आवागमन बाधित हो गया है। इसी समस्या को लेकर शुक्रवार को वार्ड पार्षद सूरज गहरवाल की अगुवाई में वार्डवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल नगर पालिका निगम कार्यालय पहुंचा और आयुक्त प्रिया गोयल से मुलाकात कर जल्द मरम्मत की मांग की।वार्डवासियों ने बताया कि खुदाई के बाद से अब तक सड़क की मरम्मत नहीं हुई है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना स्कूली बच्चे, दोपहिया चालक और राहगीर इन गड्ढों में फंसकर गिरने से घायल हो रहे हैं। स्थिति इतनी खराब है कि मुख्य मार्ग पर आवाजाही खतरे से खाली नहीं है।स्थानीय निवासी सेवक राम, हेमराज ध्रुव, दीपक चंद्रेश, कौशल, कैलाश, लेनिश कुमार, लोमेश नेताम सहित गौरा गौरी समिति और नवयुवक ध्रुव गोंड़ समाज के सदस्यों ने बताया कि आगामी 20 अक्टूबर को दीपावली पर्व पर पारंपरिक गौरा गौरी शोभायात्रा इसी मार्ग से निकलनी है। ऐसे में यदि गड्ढों की मरम्मत समय पर नहीं हुई तो दुर्घटनाओं और चोट-चपेट की आशंका बढ़ जाएगी। वार्डवासियों ने आयुक्त से अनुरोध किया कि दीपावली पूर्व एक सप्ताह के भीतर सड़क मरम्मत कार्य पूर्ण कराया जाए, ताकि त्योहार के दौरान श्रद्धालु और समाजजन बिना किसी बाधा के शोभायात्रा निकाल सकें। इस संबंध में नगर निगम धमतरी आयुक्त प्रिया गोयल ने कहां के त्योहार पर गढ्ढों की मरम्मत कर ली जाएगी ताकि त्तोहार व्यवस्थित रूप से मनाया जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें