मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

हावड़ा में तृणमूल कार्यकर्ताओं और विधायक को रॉड और डंडे से पीटा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हावड़ा में तृणमूल कार्यकर्ताओं और विधायक को रॉड और डंडे से पीटा

कोलकाता । तृणमूल के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की सभा

से लौट रहे तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और विधायक को हावड़ा में बुरी

तरीके से लोगों ने पीटा है। विधायक अरुणाभ सेन पर लोगों ने हमला किया

जिसके बाद उनके बचाव में आए तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को लोहे के

रॉड और बांस के डंडे से दौड़ा-दौड़ा कर पीटी गया है। उनके अंगरक्षक को भी

चोटे आई हैं। रॉड से उसका सिर फट गया है। फिलहाल बॉडीगार्ड का आईसीयू में

इलाज चल रहा है। करीब 11 लोग घायल हुए हैं। घटना हावड़ा के बगनान कॉलेज

मोड़ इलाके में सोमवार रात के समय घटी है। तृणमूल ने इस हमले के लिए माकपा

कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है।

अभिषेक बनर्जी ने सोमवार को

हावड़ा के बगनान थाने के बक्सी इलाके में सभा की थी। सभा के बाद कई तृणमूल

कार्यकर्ता कॉलेज स्क्वायर स्थित एक चाय की दुकान में चाय पी रहे थे। उसी

समय अचानक रॉड, लाठियों और डंडे से तृणमूल कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया

गया। लोगों का आरोप था कि वे मतदाताओं को धमकाने की कोशिश कर रहे थे।

तनाव

की खबर विधायक अरुणाभ सेन तक पहुंची। वह तुरंत मौके पर पहुंचे। आरोप है कि

विधायक के पहुंचते ही लोगों ने उन्हें घेर लिया। उन पर भी डंडे से हमला कर

दिया गया। विधायक को बचाने उनके सुरक्षा गार्ड राजकुमार मांझी गये। आरोप

है कि बदमाशों ने उसे रॉड और बांस से जमकर पीटा। रॉड से राजकुमार का सिर फट

गया। विधायक अरुणाभ सेन ने दावा किया कि सभी हमलावर सीपीएम के हैं।

उन्होंने कहा, ''''हमारे कुछ लड़के बगनान कॉलेज चौराहे पर चाय पी रहे थे।

अचानक सीपीएम से जुड़े बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। हमले का नेतृत्व

सीपीएम के एक पंचायत सदस्य ने किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें