मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

भोजपुरी स्टार पवन सिंह 9 मई को करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भोजपुरी स्टार पवन सिंह 9 मई को करेंगे नामांकन

भोजपुरी स्टार पवन सिंह 9 मई को करेंगे नामांकन

पटना ।भोजपुरी सिने जगत के पावर स्टार पवन सिंह ने काराकाट संसदीय क्षेत्र में दो दिवसीय जन आर्शीवाद यात्रा सफलता के बाद नामांकन की तारीख का एलान कर दिया है। पवन सिंह के मीडिया सलाहकार संतोष सिंह ने दावा किया कि उनके जन आर्शीवाद को काराकाट की जनता-जनार्दन का अपार समर्थन मिला है। जनता के भरपूर स्नेह और समर्थन से हमारे हौंसले बुलंद हैं। हमारे उम्मीदवार के प्रति जनता का स्नेह और समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है। हमें जाति, जमात और धर्म से उपर उठकर सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है। जनता-जनार्दन पवन सिंह को हाथों हाथ लेकर हमारा उत्साह बढ़ा रही है। काराकाट की जनता पवन सिंह को अपना बेटा मान रही है। जनता अपने बेटे को भरपूर सम्मान दे रही है। संतोष सिंह ने बताया कि पवन सिंह ने काराकाट से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी नामांकन की तारीख तय कर दी है। पवन सिंह 9 मई को काराकाट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सासाराम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष नाम निर्देशन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन में भारी संख्या में समर्थकों, शुभेच्छुओं और काराकाट की जनता का भारी जुटान होगा। नामांकन के बाद पवन सिंह आमसभा को भी संबोधित कर सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें