मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:11 · नई दिल्ली संस्करण

विधायक अनंत सिंह की पैरोल खत्म, पहुंचे बेऊर जेल सोशल मीडिया पर लिखा- समर्थकों से वादा है बहुत जल्द लौटेंगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
विधायक अनंत सिंह की पैरोल खत्म, पहुंचे बेऊर जेल   सोशल मीडिया पर लिखा- समर्थकों से वादा है बहुत जल्द लौटेंगे

विधायक अनंत सिंह की पैरोल खत्म, पहुंचे बेऊर जेल

सोशल मीडिया पर लिखा- समर्थकों से वादा है बहुत जल्द लौटेंगे

पटना।मोकामा के पूर्व विधायक और बाहुबली अनंत सिंह की पैरोल 19 मई की रात खत्म हो गई। देर रात अनंत सिंह फिर बेऊर जेल पहुंचे। अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल की मिली थी। जिसके बाद अनंत सिंह 5 मई को जेल से बाहर आए थे। इस दौरान उन्होंने यह कहा था कि उन्हें जमीन का बंटवारा कराना है। इसी आधार पर राज्य के गृह विभाग ने उन्हें पैरोल पर जेल से बाहर आने की इजाजत दी थी।वही, अनंत सिंह की पैरोल 19 मई की रात पूरी हो गई। पैरोल का समय पूरा होने के कारण वे वापस जेल पहुंचे।वहीं, जेल जाने से पहले अनंत सिंह ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें लिखा है- सौभाग्य न सब दिन सोता है, देखें, आगे क्या होता है। आप समस्त जनता मालिक, समर्थकों से वादा है बहुत जल्द लौटेंगे।अनंत सिंह के वकील सुनील सिंह और जेल प्रशासन से बात की। इनके अनुसार 20 मई को उन्हें जेल प्रशासन के पास पहुंचना था। उन्हें खुद समर्पण करना था। पैरोल के तहत वापसी का एक समय तय होता है। जेल प्रशासन के अनुसार हर दिन सुबह 5 बजे कैदियों की गिनती होती है। अनंत सिंह को उसके पहले पहुंचना था। वे देर रात ही जेल पहुंच गए।मालूम हो कि , 2022 में एक महीने के अंतराल पर अनंत सिंह को पटना के कोर्ट की तरफ से दो अलग-अलग केस में 10-10 साल की सजा मिल चुकी है। 21 जून 2022 स्पेशल जज त्रिलोकी दुबे के इसी कोर्ट ने बाढ़ में गांव वाले घर से बरामद हथियार AK-47 के केस में अनंत सिंह को 10 साल की ही सजा दी थी। इसी सजा के बाद अनंत सिंह की विधायकी भी चली गई थी।

उधर, विधानसभा से उनकी सदस्यता को खत्म कर दिया गया था। इसके ठीक एक महीने बाद 21 जुलाई 2022 को पटना के सचिवालय थाना में दर्ज 2015 के केस में भी उन्हें 10 साल की सजा दी गई थी। यह केस सरकारी आवास से अत्याधुनिक हथियार इंसास के 6 खाली मैगजीन और एक बुलेट प्रूफ जैकेट की बरामदगी का था। जिसमें 7 साल बाद उन्हें सजा मिली थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें