मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:41 · नई दिल्ली संस्करण

पटना : खान सर के कोचिंग सेंटर के पास फायरिंग के बाद बढ़ाई गई पुलिस सुरक्षा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पटना : खान सर के कोचिंग सेंटर के पास फायरिंग के बाद बढ़ाई गई पुलिस सुरक्षा

पटना। बिहार की राजधानी पटना में चर्चित शिक्षक और यूट्यूबर खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग की घटना के बाद सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है और पूरे क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है।

जानकारी के अनुसार, 2 जून की रात को मुसल्लहपुर थाना क्षेत्र में स्थित कोचिंग सेंटर के पास फायरिंग की घटना हुई, जिसमें गार्ड के साथ मारपीट भी की गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई।

घटना के बाद खान सर ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों ने कोचिंग सेंटर के गार्ड के साथ मारपीट की, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उन्होंने कहा कि संस्था में कम फीस पर शिक्षा देने को लेकर कुछ लोग नाराज हैं और इसी कारण इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।

उन्होंने यह भी कहा, "हम हमेशा बच्चों की भलाई के लिए काम करते हैं, लेकिन कुछ असभ्य लोग यहां आए और हमारे स्टाफ के साथ मारपीट की।

घटना के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब खान सर के संस्थान के आसपास किसी आपराधिक घटना की चर्चा हुई हो।

इससे पहले 10 मई 2019 को उनके कोचिंग सेंटर को निशाना बनाकर देसी बम से हमला किया गया था। उस समय सुबह करीब 10 बजे कदमकुआं थाना क्षेत्र के मुसल्लहपुर हाट स्थित खान जीएस रिसर्च सेंटर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने लगातार दो देसी बम फेंके थे।

उस हमले में कोचिंग संस्थान के कार्यालय के एक हिस्से को नुकसान पहुंचा था, हालांकि उस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें