मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

पटना में लालू की कमी तेजप्रताप ने की पूरी -पिता के अंदाज में मनाई होली

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
पटना में लालू की कमी तेजप्रताप ने की पूरी  -पिता के अंदाज में मनाई होली

पटना में लालू की कमी तेजप्रताप ने की पूरी

-पिता के अंदाज में मनाई होली

पटना।राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पहले पटना में कुर्ता फाड़ होली खेला करते थे लेकिन पिछले दो तीन साल से वो होली नहीं मना रहे हैं। लालू कभी जेल में तो कभी किडनी ट्रांसप्लांट के बाद अस्पताल में रहे जिस कारण से होली नहीं मनी। इस बार भी लालू बिहार में होली नहीं खेल रहे हैं जिसके कारण 10 सर्कुलर मार्ग स्थित राबड़ी आवास पर सन्नाटा पसरा हुआ है। लालू की इस कमी को उनके बड़े लाल तेजप्रताप ने पूरी कर दी है। तेजप्रताप ने अपने पिता के अंदाज में पटना स्थित अपने सरकारी आवास में कार्यकर्ताओं और मीडिया कर्मियों के साथ होली मनाई। इस दौरान तेजप्रताप अपने पिता लालू प्रसाद यादव के स्टाइल में दिख रहे थे। उन्होंने पिता की पुरानी यादें ताजा कर दी। लोग यह चर्चा करने लगे कि हमारे नेता लालू जी भी इसी तरह से होली मनाया करते थे। तबीयत खराब रहने की वजह से वो पटना में होली नहीं मना रहे थे। इस बार उनकी पोती का जन्मदिन है इसलिए लालू दिल्ली गये हुए हैं वही परिवारवालों के साथ होली मना रहे हैं। उनकी कमी पटना में उनके बड़े लाल तेजप्रताप यादव ने पूरी कर दी है।लालू के अंदाज में तेजप्रताप हाथ में झाल लेकर बाबा हरिहर नाथ होली गीत गाते नजर आए। तभी वहां पर मौजूद एक बच्चे पर उनकी नजर जाती है जो बिना शर्ट के ही होली खेलने उनके आवास पर आया था तेजप्रताप ने सबसे पहले उसके चेहरे पर अबीर लगाया और बच्चे को अपने गोद में उठा लिया और होली गीत गाने लगे। तेजप्रताप आज पूरी तरह होली के रंग में दिखे। पिता लालू यादव की तरह कुर्सी पर बैठ गये और हाथ में पिचकारी लेकर कार्यकर्ताओं के साथ होली खेलने लगे। इस दौरान कुर्ता फाड़ होली भी खेला गया। डीजे की धून पर कार्यकर्ताओं ने जमकर ठुमके लगाये। इस दौरान तेजप्रताप ने आवास में विराजमान तमाम देवी देवताओं को अबीर और गुलाल चढ़ाया और पिता की लंबी उम्र के लिए आशीर्वाद मांगा। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जहां दिल्ली में परिवार के साथ होली खेल रहे हैं वही उनके बड़े बेटे तेजप्रताप पटना में अपने कार्यकर्ताओं के साथ होली खेल रहे हैं। अपने सरकारी आवास पर तेजप्रताप ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया है। जिसमें भारी संख्या में कार्यकर्ता तेजप्रताप के साथ होली खेलने पहुंचे हैं। होली के पावन अवसर पर पूरे बिहार वासियों को तेजप्रताप ने बधाई और शुभकामनाएं दी। वही पटना के तमाम मीडिया कर्मियों को भी बधाई और शुभकामना दी।

तेजप्रताप ने कहा कि चुनाव अपने जगह पर अभी त्योहार मना रहे हैं। एक दूसरे से गले मिल रहे हैं अबीर और रंग लगा रहे हैं। हमारे पिता जी की जो परंपरा रही है उसको हम आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। हमारी होली अलग होती है कुछ तो यूनिक रहना चाहिए। साल में एक बार होली आता है इसको प्रेम भाव से मनाने का काम हम करते हैं। तेजप्रताप ने कहा कि हमारे जो सीनियर हैं उनकों हम प्रणाम करते हैं। आज हम कोई पोलिटिकल बात नहीं करेंगे। सम्राट चौधरी क्या कहते हैं आज हम उस पर भी नहीं जाएंगे हम यही चाहते हैं कि नौजवानों को रोजगार मिले।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें