मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

पीएम मोदी के रोड शो के लिए पुलिस छावनी में तब्दील हुआ पटना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पीएम मोदी के रोड शो के लिए पुलिस छावनी में तब्दील हुआ पटना

पीएम मोदी के रोड शो के लिए पुलिस छावनी में तब्दील हुआ पटना

पटना।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रविवार की शाम होने वाले रोड शो को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। बम निरोधक दस्ते की ओर से चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई। एग्जीबिशन रोड से उद्योग भवन तक का इलाका छावनी में तब्दील तब्दील है। आईपीएस, डीएसपी व थानेदारों की ड्यूटी इस रूट पर लगी है। इसके अलावा एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) के अफसर भी पुलिस के संपर्क में है। जिन रास्तों से पीएम गुजरेंगे, वहां का जायजा एसपीजी की टीम ने लिया। वहीं, प्रधानमंत्री के रोड शो के खत्म हो जाने के बाद अंतिम आदेश तक पुलिसकर्मियों को वहीं तैनात रहना होगा जहां उनकी ड्यूटी लगी है।जानकारी के अनुसार, रोड शो वाले रूट में स्थित ऊंची इमारतों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। सभी भवनों के मालिकों और किरायेदारों का सत्यापन होगा। अगल-बगल की तलाशी भी ली गई। बिहार पुलिस की स्पेशल ब्रांच की टीम भी रोड शो वाले रास्तों पर तैनात है। इसके अलावा पटना जंक्शन, गांधी मैदान, फ्रेजर रोड व राजधानी में स्थित सभी होटलों की तलाशी पुलिस ने शनिवार को ली। गांधी मैदान व उसके आसपास के इलाके में भी पुलिस सक्रिय थी। बम निरोधक दस्ते की मदद से इन सभी जगहों की भी तलाशी ली गई।वहीं, रोड शो वाले रूट पर बैरिकेडिंग की गई है। बांस के बैरिकेडिंग के आगे लोहे के पाइप लगाये गये हैं। बैरिकेडिंग की दूसरी तरफ आम लोग रहेंगे। जबकि बैरिकेडिंग और लोहे के पाइप के बीच पुलिसकर्मी रहेंगे ताकि लोग मुख्य रास्ते पर न आ सकें। पुलिसवाले भीड़ पर भी नजर रख सकेंगे। पटना सिटी इलाके में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। गुरुद्वारा को जोड़ने वाले सभी रूट पर की जांच पुलिस ने की। इसके अलावा यहां भी प्रधानमंत्री के कारकेड का रिहर्सल किया गया। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात दिखे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें