अब दिल्ली की सभी फ्लाइट 3 बजे के बाद

पटना। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 26 जनवरी की सुरक्षा को देखते हुए फैसला लिया है कि दिल्ली एयरपोर्ट से 10.20 बजे से दोपहर 12.45 बजे के बीच ना ही उड़ेगी और ना ही उतरेगी। इसके लिए मंत्रालय ने आदेश भी पारित किया। यह व्यवस्था 19 से 26 जनवरी के बीच तक बनी रहेगी।अब पटना आने और जाने वाले यात्री 12.45 के बाद ही यात्रा कर सकेंगे। 26 जनवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की सुरक्षा को लेकर यह फैसला हुआ है। 26 जनवरी तक तय समय में दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर किसी भी उड़ान को उतरने या उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी।घने कोहरे का असर पटना एयरपोर्ट पर लगातार दिख रहा है। दोपहर के 1 बजे तक की फ्लाइटें 1 घंटे से 3 घंटे तक लेट हो रहीं है। हैदराबाद से पटना उतरने वाली पहली फ्लाइट 10 बजे की जगह 12:10 में उतरी। वहीं, बेंगलुरु की फ्लाइट अनुमानित 1 घंटा 30 मिनट लेट है।वहीं चंडीगढ़ से आने वाली फ्लाइट की अभी कोई सूचना नहीं है। पटना एयरपोर्ट के रनवे पर सुबह से विजिबिलिटी 600 मीटर से कम थी। 11 बजे के बाद में सुधार होने के बाद 2 फ्लाइट को उतारा गया है। अगर विजिबिलिटी इसी तरह बनी रही तो 2 बजे तक की फ्लाइटों के लेट रहने की संभावना है।विमानों की लैंडिंग का सपोर्ट सिस्टम कमजोर है। इससे 1000 मीटर से थोड़ी भी कम दृश्यता होने पर विमानों को उतारना मुश्किल हो रहा है। शनिवार की सुबह में विजिबिलिटी 600 से 700 मीटर थी। 11 बजे के बाद विजिबिलिटी 800 से 900 हुई। जिसके चलते फ्लाइटें लेट हो रहीं हैं। पटना का रनवे छोटा है। किसी भी फ्लाइट को उतरने के लिए जमीन से 2.5 डिग्री के क्षितिज पर उतारना सुरक्षित मानक है लेकिन पटना एयरपोर्ट के रनवे के छोटा होने से पटना में 3 डिग्री पर फ्लाइटों उतरना पड़ता है। ये कभी भी घातक हो सकता है।





