मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मची हड़कंप, हाई अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी  मची हड़कंप, हाई अलर्ट

पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

मची हड़कंप, हाई अलर्ट

पटना।पीएम मोदी के बिहार दौरे के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी के पटना आने से पहले पटना एयरपोर्ट और दिल्ली सहित 11 एयरपोर्ट को ईमेल से उड़ाने की धमकी मिली है। आईजीआई सहित देश के 14 एयरपोर्ट और दिल्ली के 22 बड़े अस्पतालों को रविवार को ई-मेल भेजकर बम से उड़ाने की धमकी दी गई। जांच एजेंसियों ने छानबीन के बाद इसे फर्जी करार दिया। ।ई-मेल में लिखा है कि हवाईअड्डे को जल्द ही बम से उड़ा दिया जाएगा और धमकी को हल्के में ना लिया जाए। दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर दोपहर करीब 3.15 बजे ई-मेल भेजा गया। ऐसा ही ई-मेल पटना, लखनऊ, बेंगलुरु, भोपाल, जम्मू, अहमदाबाद, केलीकट, अगरतला समेत 14 एयरपोर्ट को भेजा गया है। ईमेल courtgroup03@beeble.com से भेजा गया था। ई-मेल मिलने के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच कड़ी कर दी गई, लेकिन कुछ संदिग्ध नहीं मिला। इसके बाद ई-मेल को फर्जी करार देते हुए पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस का मानना है कि यह किसी शख्स की शरारत है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन और एयरपोर्ट उड़ाने की मिली धमकी के बीच रविवार को पटना के लोकनायक जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दिन भर हाई अलर्ट रहा। पिछले तीन दिनों से परिसर एसपीजी की निगरानी में था। रविवार को पीएम के आने से पहले एयरपोर्ट के पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया था। पटना सहित देश के 14 एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी के बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मचा रहा। इसके बाद हर एक जगह पर डॉग स्क्वॉयड और बम निरोधक दस्ते ने फिर से जांच की। एसपीजी से क्लीयरेंस मिलते ही पीएम का विमान कोलकाता से पटना पहुंचा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन से आधे घंटे पहले और उनके आने के आधे घंटे बाद तक किसी भी विमान को उतरने की इजाजत नहीं दी गई। हालांकि, उनके विशेष विमान के आने से पहले स्टेट हैंगर की ओर खूब आतिशबाजी हुई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें