मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

संयम और समर्पण से मिलती है बड़ी सफलता : पीएम मोदी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
संयम और समर्पण से मिलती है बड़ी सफलता : पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए मेहनत, अनुशासन और समर्पण की ताकत का जिक्र किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा कि संयम और समर्पण के साथ किया गया परिश्रम असाधारण सफलता दिला सकता है और इससे राष्ट्र की समृद्धि व ताकत को नई ऊर्जा मिलती है।

अपने संदेश में उन्होंने एक संस्कृत श्लोक भी साझा किया, "उत्थानं संयमो दाक्ष्यमप्रमादो धृतिः स्मृतिः। समीक्ष्य च समारम्भो विद्धिमूलं भवस्य तु॥

इसका अर्थ समझाते हुए उन्होंने कहा कि उद्यम, संयम, कुशलता, सावधानी, धैर्य, स्मृति और सोच-समझकर किसी कार्य की शुरुआत करना, ये सभी उन्नति के मूल आधार हैं।

इसी बीच प्रधानमंत्री का वाराणसी दौरा भी चर्चा में है। पीएम मोदी मंगलवार से दो दिन के काशी प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह लगभग 6350 करोड़ रुपये की 163 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। साथ ही, मंच से बनारस-पुणे और अयोध्या-मुंबई के बीच चलने वाली दो नई अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।

अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री बरेका इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित एक बड़े महिला सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन में 25 हजार से अधिक महिलाएं शामिल होंगी। खास बात यह है कि मंच से लेकर दर्शक दीर्घा तक केवल महिलाओं की ही मौजूदगी रहेगी। यहां प्रधानमंत्री महिला सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और समान अवसर जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर संवाद करेंगे।

प्रधानमंत्री का यह दौरा लगभग 20 घंटे का होगा।

29 अप्रैल को वह बरेका से काशी विश्वनाथ मंदिर तक करीब 15 किलोमीटर की यात्रा भी करेंगे, जिसके जरिए वह आम लोगों से सीधे जुड़ने की कोशिश करेंगे।

पीएम मोदी का स्वागत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी, तथा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, के साथ-साथ स्थानीय मंत्रियों और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें