मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:30 · नई दिल्ली संस्करण

जगदलपुर : पतंजलि द्वारा पांच दिवसीय इंटीग्रेटेड योग शिविर का आयोजन २६ नवंबर से

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जगदलपुर : पतंजलि द्वारा पांच दिवसीय इंटीग्रेटेड योग शिविर का आयोजन २६ नवंबर से

जगदलपुर। पतंजलि योग परिवार द्वारा २५ दिवसीय योग शिक्षक शिविर के आयोजन के साथ २६ नवंबर से ३० नवंबर तक नगरवासियों के लिए 5 दिवसीय इंटीग्रेटेड योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे अनेक रोगों का प्रामाणिक उपचार बताया जाएगा।शिविर में शुगर, बीपी मोटापा थायरॉइड,माहवारी संबंधी रोग,गैस-ऐसिडिटी,गठिया वात,सर्दी खांसी बुख़ार,दर्द आदि के यौगिक उपचार के साथ-साथ ख़ानपान, एक्यूप्रेशर जलनेती, अक्षिधोवन, कर्णपूरण, मिट्टी-पट्टी आदि प्राकृतिक चिकित्सा कराया जायेगा और वही रोगानुसार औषधीय पेय जिसमें शुगर रोगियों के लिए मधुमेह पेय, हार्टरोग बीपी कोलेस्ट्रॉल रोगी के लिए हिरदयपेय, गठिया वात जोड़ो का दर्द हेतु पीडांतक पेय,अस्थमा सर्दी खांसी बुख़ार रोग प्रतिरोधक हेतु इम्यूनोपेय, उदररोग फैटीलीवर, गैस एसिडिटि अल्सर आदि के लिए उदारमृत पेय ऐसे पांच प्रकार के पेय निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। योग शिविर प्रातः ६-७:३० बजे तक सिटी ग्राउंड, जगदलपुर में पांच दिनों तक होगी, बड़ी संख्या लोग जगदलपुर सहित बस्तर के अन्य ज़िले से भी भाग लेंगे।पतंजलि योग समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनोज पानीग्राही ने बताया कि, इस 26 नवंबर बुधवार से होने वाले पांच दिवसीय इंटीग्रेटेड योग शिविर में रोगानुसार योगौपचार द्वारा प्रामाणिक लाभ का आकलन प्रतिदिन बीपी शुगर वजन आदि जांच कर किया जावेगा, जिसके लिये रोगियों को हज़ारों रुपये खर्च करने पड़ते हैं, जो इस शिविर प्रतिभागियों के लिए निःशुल्क होगा। इस शिविर में सभी वर्ग के बच्चे महिला-पुरुष पतंजलि द्वारा नगर में संचालित योग कक्षा में पंजीयन करा भाग ले सकते हैं। शिविर को सफल बनाने में ज़िला व पुलिस प्रशासन का विशेष सहयोग मिल रहा है। पतंजलि योग समिति के संवाद प्रभारी व कोषाध्यक्ष वैभव यादव ने नगरवासियों से सपरिवार भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि आज हर कोई बीमारी के चंगुल में फंसता जा रहा है,यह शिविर उनके लिए वरदान सिद्ध होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें