मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज से बाहर पैट कमिंस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मेलबर्न। पीठ के निचले हिस्से में चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट और वनडे कप्तान पैट कमिंस भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी सीमित ओवरों की सीरीज से बाहर हो गए हैं।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताया कि एशेज से पहले पैट कमिंस के पूरी तरह से फिट होने के लिए उनके रिहैबिलिटेशन का सावधानीपूर्वक प्रबंधन किया जा रहा है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बयान में कहा, "कमिंस को भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी सीमित ओवरों की सीरीज के लिए नहीं चुना जाएगा। वह रिहैब जारी रखेंगे और एशेज की तैयारी के तहत गेंदबाजी में वापसी करेंगे।"

इस जुलाई में पैट कमिंस आखिरी बार अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में नजर आए थे। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था। इस सीरीज में उनका गेंदबाजी कार्यभार काफी कम हो गया था।

इसके बाद पैट कमिंस वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज और उसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबलों से बाहर रहे।

मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने कहा, "वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद से ही पैट कमिंस के लिए आराम का प्लान बनाया गया था। कमिंस ने बताया कि उन्हें लगातार पीठ में हल्का दर्द महसूस हो रहा है। स्कैन में पता चला कि कमर की हड्डी में थोड़ा स्ट्रेस है।"

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि पैट कमिंस का फोकस हमेशा से एशेज सीरीज की तैयारी ही रहा है और आगे भी वही रहेगा। इसमें सिर्फ थोड़ा और रिहैब शामिल करना जरूरी है। जहां तक एशेज की योजना की बात है, मुझे नहीं लगता कि इसमें ज्यादा बदलाव होगा। अब भी लगता है कि पैट कमिंस के पास पर्याप्त समय है। पूरी उम्मीद है कि वह पहले टेस्ट के लिए तैयार रहेंगे।"

ऑस्ट्रेलियाई टीम 1 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलनी है, जिसमें तीन वनडे और पांच टी20 मैच शामिल होंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें